Public Sector NewsSlider

NHPC Limited Commissions Third Unit (250 MW) of Subansiri Lower Hydroelectric Project

NHPC Limited Commissions Third Unit (250 MW) of Subansiri Lower Hydroelectric Project

Faridabad, March 20: NHPC Limited has commenced commercial operations of a 250 MW unit at its 2,000 MW Subansiri Lower Hydroelectric Project, strengthening India’s clean energy capacity and grid stability.

The unit, which began operations on March 20, 2026, marks the third commissioned unit of the project, taking the total operational capacity to 750 MW out of the planned 2,000 MW. The project is located across Arunachal Pradesh and Assam.

The commissioning follows the successful completion of trial runs on February 27, 2026, representing a key milestone in the project’s phased development. The addition of hydropower capacity is expected to support peak power demand, enhance grid reliability, and facilitate integration of renewable energy into the national grid.

Bhupender Gupta, Chairman and Managing Director of NHPC, acknowledged the support of the Ministry of Power and state governments, and credited the project team led by Rajendra Prasad for the successful execution.

He said the milestone underscores NHPC’s technical expertise and project execution capabilities, reinforcing its role in strengthening India’s energy security and advancing the vision of a sustainable and self-reliant power sector.

The company expressed confidence that the progress will support timely commissioning of the remaining units, further enhancing the project’s contribution to India’s growing clean energy portfolio.


एनएचपीसी द्वारा भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना – 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर परियोजना की तीसरी यूनिट(250 मेगावाट की यूनिट सं 1) के वाणिज्यिक संचालन की घोषणा

एनएचपीसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के ‘नवरत्न’ उपक्रम ने अरुणाचल प्रदेश/असम में स्थित अपनी 2000 मेगावाट (8×250 मेगावाट) क्षमता वाली सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की तीसरी यूनिट (यूनिट #1, 250 मेगावाट) के सफल वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की है। यह यूनिट 20 मार्च, 2026 को 00:00 बजे से वाणिज्यिक संचालन में आ गई, जिससे राष्ट्रीय ग्रिड में 250 मेगावाट स्वच्छ जलविद्युत क्षमता जुड़ गई।

इस यूनिट के आरंभ होने के साथ ही, सुबनसिरी लोअर परियोजना ने अपनी नियोजित परिचालन क्षमता 2000 मेगावाट में से 750 मेगावाट की परिचालन क्षमता हासिल कर ली है। इससे ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने, पीक पावर सपोर्ट प्रदान करने और नवीकरणीय ऊर्जा को राष्ट्रीय ग्रिड में एकीकृत करने में जलविद्युत की भूमिका और मजबूत हुई है। वाणिज्यिक संचालन से पहले, इस यूनिट का ट्रायल रन 27 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जो परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा अरुणाचल प्रदेश और असम की सरकारों का उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यपालक निदेशक, श्री राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सुबनसिरी लोअर परियोजना टीम के समर्पित प्रयासों और एनएचपीसी  के निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

उन्होंने आगे कहा कि इस सफल कमीशनिंग से एनएचपीसी की मजबूत तकनीकी विशेषज्ञता और निष्पादन क्षमता को दर्शाता है और भारत सरकार के सतत एवं आत्मनिर्भर विद्युत क्षेत्र के दृष्टिकोण के अनुरूप  यह राष्ट्रीय ऊर्जा के लचीलेपन को सुदृढ़ करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि परियोजना की शेष यूनिटों के समय पर कमीशनिंग को सुगम बनाएगी।

Related posts

Back to top