
कार्यपालक निदेशक (पीएमएसजी), एनएचपीसी ‘हाइड्रो रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित
एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी के कार्यपालक निदेशक (पीएमएसजी) श्री अभय कुमार सिंह को 20 सितंबर 2019 को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया हाइड्रो अवार्ड 2019 में ‘हाइड्रो रत्न’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार श्री अभय कुमार सिंह को भारत में जलविद्युत और जल संसाधन क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना REPA (रिन्यूएबल एनर्जी प्रमोशन एसोसिएशन) और ENERTIA फाउंडेशन द्वारा की गई है।
