
SAIL decided to suspend the regular production from its new Medium Structural Mill at Durgapur Steel Plant to make dedicated production of WPB 160 for this purpose only. Since restoration of electricity is a priority in such a calamity, SAIL is mobilizing all resources from various locations of the Country to move the electric poles on an urgent basis. It is worthwhile to mention here that under the direction of Ministry of Steel, SAIL Chairman constituted a centralized control room at Company’s headquarters in New Delhi to monitor the evolving situation due to Fani and to respond to the emerging requirements on a 24 x7 basis. This effort is SAIL’s commitment to leverage all resources in responding to national priorities. SAIL employees stationed at Bhubaneswar are working tirelessly against all odds to ensure quick delivery of materials for restoring normalcy at the earliest.
सेल ने ‘फनी‘ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया, नियमित उत्पादन को रोक कर बिजली के खम्बों की आपूर्ति में जुटा
नई दिल्ली, मई 07, 2019: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ओडिशा के चक्रवात फनी से प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल क्वालिटी वाइड पैरेलल बीम
(डब्लूपीबी-160) इलेक्ट्रिक पोल भेज रहा है। राज्य सरकार की तात्कालिक प्राथमिकता पर कार्यवाही करते हुए, इस्पात मंत्रालय ने सेल को निर्देशित कियाकि सेल राज्य सरकार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करे। सेल ने तत्काल 500 इलेक्ट्रिक पोलों के पहले जत्थे को आपदा प्रभावित इलाकों में भेजा, जो 05 मई की सुबह 3 बजे मौके पर पहुँच गयी है। इसके अलावा और 5000 पोलों को भी प्रभावित इलाकों में सीधे पहुँचाया जा रहा है। सेल ने इस तरह के कुल 15000 पोलों को समय बद्ध रूप से पहुँचाने का निर्णय किया है।
सेल अपने दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के नए मीडियम स्ट्रक्चरल मिल से नियमित उत्पादन को रोककर इस मिल से केवल डब्लूपीबी-160 के उत्पादन पर फोकस करेगी। ऐसे आपदा की हालात में फिर से बिजली चालू करना पहली प्राथमिकता है। इस स्थिति को देखते हुए सेल देश के सभी हिस्सों से अपने संसाधनों को जुटा रही है ताकि इलेक्ट्रिक पोलों को प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द पहुँचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत, सेल अध्यक्ष ने कंपनी की नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया है जहाँ फनी चक्रवात के बाद लगातार बदलते परिदृश्य पर नज़र रखी जा सके। और उसी अनुरूप सभी ज़रूरतों को 24X7 के आधार पर पूरा किया जा सके। सेल अपने सभी संसाधनों के सम्पूर्ण इस्तेमाल के जरिये राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भुवनेश्वर स्थित सेल के सभी कर्मचारी माल को जल्द पहुँचाने और स्थिति को सामान्य करने में निरंतर जुटे हुए हैं।
