NHPC celebrated the 128th birth anniversary of Bharat Ratna Dr. B.R. Ambedkar, the principal architect of the Indian Constitution and social reformer with great enthusiasm on 16th April 2019. Shri Balraj Joshi, Chairman and Managing Director, NHPC alongwith Shri N.K. Jain, Director (Personnel),NHPC and Shri Janardan Choudhary, Director (Technical), NHPC were present on the occasion. Speaking on the occasion Shri Joshi described the life of Dr. Ambedkar as a shining example for others to follow.
He highlighted the role played by Dr. Ambedkar in the country’s development and in laying down one of the most descriptive Constitutions in the world. A special highlight of celebrations was a talk on ‘Manavta ka Utthan’ by Bodhisattva Bhante Dr. Karunashil Rahulji. A documentary highlighting the life and contributions of Dr. B.R. Ambedkar was also screened during the programme. The programme was also attended by office-bearers of NHPC SC/ST Employee Welfare Association and OBC Association and a large number of NHPC officers and employees.
एनएचपीसी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की 128वीं जयंती मनायी
एनएचपीसी में दिनांक 16 अप्रैल 2019 को भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता व समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 128वीं जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई । श्री बलराज जोशी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी के साथ श्री एन.के. जैन, निदेशक (कार्मिक) एनएचपीसी और श्री जर्नादन चौधरी, निदेशक (तकनीकी) एनएचपीसी इस अवसर पर उपस्थित थे । इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री जोशी ने उल्लेख किया कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन दूसरो के अनुकरण के लिए एक उत्तम उदाहरण है । उन्होंने देश के विकास में और विश्व के व्यापक संविधानों में से एक भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उल्लेख किया । इस समारोह का विशेष आकर्षण बोधिसत्व भंते डॉ करूणाशील राहुल जी द्वारा ‘मानवता का उत्थान’ विषय पर व्याख्यान था। कार्यक्रम के दौरान डॉ बी.आर. अम्बेडकर के जीवन चरित्र व उनके द्वारा किए गए योगदानों का उल्लेख करते हुए एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई । इस कार्यक्रम में एनएचपीसी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ और एनएचपीसी ओबीसी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारीगण व एनएचपीसी के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

