Suprakash Adhikari has over 34 years of experience in the hydropower sector, covering all stages from project inception to commissioning, as well as Operations and Maintenance. Prior to joining the NHPC Board, he served as Executive Director of the O&M and Safety Division. In this role, he led key operational excellence initiatives, improved regulatory compliance, and optimized maintenance schedules-resulting in record annual generation, the highest-ever Plant Availability Factor (PAF) and a significant reduction in forced outages.
Adhikari also held additional charge of the Design (E&M) Division, where his technical expertise was key in designing and engineering E&M packages for hydro and pumped storage projects across NHPC and its subsidiaries/JVs. His dedication and leadership were instrumental in the successful commissioning of the 800 MW Parbati-II Hydro Electric Project.
———————–
श्री सुप्रकाश अधिकारी ने आज भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति से पहले, श्री सुप्रकाश अधिकारी, एनएचपीसी में कार्यपालक निदेशक (ओ एंड एम) के पद पर कार्यरत थे। श्री अधिकारी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पूर्व नाम: बी.ई. कॉलेज), शिवपुर, पश्चिम बंगाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एनएचपीसी में अपने प्रोफेशनल कैरियर का प्रारम्भ दिसंबर 1990 में गुणवत्ता आश्वासन विभाग, एनएचपीसी निगम मुख्यालय में प्रशिक्षु कार्यपालक (इलेक्ट्रिकल) के रूप में किया।
श्री सुप्रकाश अधिकारी के पास परियोजना की संकल्पना से लेकर चालू करने तक के सभी चरणों के साथ-साथ प्रचालन और अनुरक्षण के कार्यों सहित जलविद्युत क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का विशिष्ट अनुभव है। एनएचपीसी बोर्ड में शामिल होने से पहले, उन्होंने ओएंडएम और सेफ्टी विभाग के कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्य किया। इस भूमिका में उन्होंने प्रमुख प्रचालन उत्कृष्टता पहलों का नेतृत्व, विनियामक अनुपालन में सुधार और ईष्टतम अनुरक्षण कार्यक्रमों को संपादित किया – जिसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड वार्षिक विद्युत उत्पादन, उच्चतम संयंत्र उपलब्धता कारक (पीएएफ) और अघोषित विद्युत कटौती में महत्वपूर्ण कमी हुई।
श्री अधिकारी ने अध्ययन और आधिकारिक कार्यों के लिए फ्रांस, नॉर्वे और यूक्रेन सहित कई देशों का दौरा किया है।
