Public Sector NewsSlider

REC Wins Sustainability Icons Award 2025 for Outstanding ESG Performance

REC Wins Sustainability Icons Award 2025 for Outstanding ESG Performance

New Delhi, Sept 29: REC Limited, a Maharatna Public Sector Enterprise under the Ministry of Power, received the Sustainability Icons Award 2025 for its exemplary Environmental, Social, and Governance (ESG) initiatives.

The award was presented by Union Minister of State Arjun Ram Meghwal in New Delhi on September 27, 2025, with Awanish Kumar Bharati, General Manager (Finance), accepting it on behalf of the company.

This accolade highlights REC’s commitment to integrating ESG principles into its operations and contributing to India’s sustainable future.


ईएसजी पहलों में उत्कृष्टता के लिए आरईसी सस्टेनेबिलिटी आइकॉन्स अवार्ड 2025 से हुआ सम्मानित

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और एक अग्रणी एनबीएफसी, को पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) पहलों में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सस्टेनेबिलिटी आइकॉन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 27 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। आरईसी लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) श्री अवनीश कुमार भारती ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

सस्टेनेबिलिटी आइकॉन्स अवार्ड, आरईसी के उत्कृष्ट प्रयासों और अपने मुख्य कार्यों में व्यापक ईएसजी सिद्धांतों को एकीकृत करने के समर्पण को दर्शाता है। यह सम्मान नवाचार को बढ़ावा देने और भारत को एक हरित, अधिक टिकाऊ और समावेशी भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Related posts

Back to top