29.3 C
New Delhi
July 22, 2026
Public Sector NewsSlider

REC Funds ₹9.06 Crore Workshop & Classroom Block at Ramakrishna Mission, Coimbatore

REC Funds ₹9.06 Crore Workshop & Classroom Block at Ramakrishna Mission, Coimbatore

On 27 November 2025, the foundation stone for the Workshop and Classroom Building at the Ramakrishna Mission Technical Campus in Coimbatore was laid, funded by REC Limited through its CSR initiative.

The ceremony featured Narayanan Thirupathy and Immanuvel Antony Doss from REC Ltd. The building, with a budget of ₹9.06 crore, aims to enhance technical education and skill development, thereby empowering local youth.

It will provide upgraded learning environments and training facilities, reaffirming REC’s commitment to fostering quality education and preparing skilled individuals for the future.


आरईसी ने कोयंबटूर स्थित रामकृष्ण मिशन टेक्निकल कैंपस में वर्कशॉप और क्लासरूम बिल्डिंग के निर्माण के लिए ₹9.06 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की

कोयंबटूर27 नवंबर 2025 – रामकृष्ण मिशन टेक्निकल कैंपस, कोयंबटूर में नई वर्कशॉप और क्लासरूम बिल्डिंग की नींव 27 नवंबर 2025 को रखी गई। आने वाले इस स्ट्रक्चर को आरईसी लिमिटेड अपने सीएसआर पहल इनिशिएटिव के तहत सहायता राशि प्रदान कर रहा है।

इस समारोह में आरईसी लिमिटेड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर श्री नारायणन थिरुपथी और आरईसी लिमिटेड के चीफ मैनेजर श्री इमैनुवेल एंटनी डॉस भी मौजूद थे।

₹9.06 करोड़ की लागत से बन रही यह नई फैसिलिटी, टेक्निकल एजुकेशन को मज़बूत करने और स्किल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे इस इलाके में युवाओं को सशक्त बनाने में और मदद मिलेगी।

आने वाले समय में इस वर्कशॉप और क्लासरूम बिल्डिंग में स्टूडेंट्स के लिए बेहतर लर्निंग स्पेस, एडवांस्ड ट्रेनिंग फैसिलिटी और अपग्रेडेड एकेडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल अच्छी तकनीकी शिक्षा को सहयोग देने, साथ ही युवाओं को कुशल और सशक्त बनाने और भविष्य के लिए तैयार करने के लिए आरईसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

Back to top