
श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी को निदेशक (वित्त), राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार की शेड्यूल ‘ए’ उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त), श्री आर.पी. गोयल को निदेशक (वित्त), राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), विद्युत क्षेत्र में प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास के लिए राष्ट्रीय शीर्षस्थ निकाय है, जिसका कारपोरेट कार्यालय फरीदाबाद में है।
