On the momentous occasion of country’s 69th Independence Day, the National Flag was unfurled by Smt. Usha Ananthasubramanian, Managing Director and CEO Punjab National Bank at Corporate Head Office Building, Bhikhaiji Cama Place, New Delhi. A large number of senior officers, staff members of the bank and their family members attended the function. On this occasion,Gauri Shankar, Executive Director of the Bank administered the National Pledge to all present followed by National Anthem.
Addressing the august gathering, Usha Ananthasubramanian, MD & CEO recalled the value of the freedom. He mentioned that the Banking Industry is passing through most challenging phase and each of us to strive hard to retain our lead and contribute in nation building. He exhorted all members of PNB parivar to take prompt and right decision in the interest of bank, society and nation. Quoting from the National Pledge, she said just as we should respect and honour our parents, teachers and elders, we in the service industry, must also respect and honour our esteemed customers.
On this occasion, Sunita Rani Gupta and Latika Sangapure, Vice Presidents, PNB Prerna alongwith other Prerna members donated Wheel Chairs and Sewing machines to differently abled person and women beneficiaries as part of CSR activity.
The function ended with release of tricolour balloons in the air by children.
———————————
पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओश्रीमती उषा अनन्तसुब्रहमण्यन द्वाराकॉर्पोरेट प्रधान कार्यालय भवन, भीखाएजी कामा प्लेस, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों, बैंक के स्टाफ सदस्यों तथा उनके परिजनों ने समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री गौरी शंकरने वहां उपस्थित समस्त लोगों को राष्ट्रीय शपथ दिलायी तत्पश्चात राष्ट्र गान गाया गया।
गरिमापूर्ण सभा को संबोधित करते हुएश्रीमती उषा अनन्तसुब्रहमण्यन,प्रबंध निदेशक और सीईओ ने स्वतंत्रता के महत्व को याद किया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग उद्योग काफी चुनौतीपूर्ण दौड़ से गुजर रहा है और हम सभी को अपने अग्रणी स्थान को बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंक, समाज और राष्ट्र के हित में त्वरित एवं सही निर्णय लेने के लिए पीएनबी परिवार के समस्त सदस्यों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने माता-पिता,शिक्षकों एवं बड़ों का सम्मान एवं आदर करते हैं, उसी प्रकार सेवा उद्योग में हमें अपने सम्मानित ग्राहकों का भी सम्मान एवं आदर अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता रानी गुप्ता एवं श्रीमती लतिका संगापूरे, उपाध्यक्ष, पीएनबी प्रेरणा ने प्रेरणा के अन्य सदस्यों के साथ सीएसआर की गतिविधि के रूप में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को व्हीलचेयर एवं महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीनें प्रदान की ।
समारोह का समापन बच्चों द्वारा हवा में तिरंगे गुब्बारे छोडकर किया गया ।

