Gurugram, November 4, 2025: Weeklong Vigilance Awareness week 2025 at the Corporate office of Power Grid Corporation of India Limited (POWERGRID) concluded on November 3, 2025, with Trishaljit Sethi from the Central Vigilance Commission as the Chief Guest.

Key attendees included the Directors and Chief Vigilance Officer of POWERGRID. In her keynote address, Sethi discussed the evolving role of the Commission in addressing corruption, highlighting a shift towards Predictive Vigilance facilitated by AI and Machine Learning. She praised POWERGRID’s proactive measures and employee participation.
The ceremony was attended by G. Ravisankar, Director (Finance); Dr. Yatindra Dwivedi, Director (Personnel); Naveen Srivastava, Director (Operations); Burra Vamsi Rama Mohan, Director (Projects); and Naveen Kumar, Chief Vigilance Officer (CVO), POWERGRID.
The Chief Guest, Trishaljit Sethi, in her keynote address, elaborated on the evolving role of the Central Vigilance Commission in combating corruption – emphasizing the transformation from Punitive Vigilance to Preventive, Participative, and now Predictive Vigilance, driven by the advent of AI and Machine Learning. She commended POWERGRID’s proactive efforts and lauded the enthusiastic participation of its employees in the Vigilance Awareness Week initiatives.
The event included the launch of the POWERGRID Mobile Attendance System (PG MAS) and the in-house journal “Candour.” Themed “Vigilance: Our Shared Responsibility,” it featured Vendor Meets at over 135 locations, engaging more than 120 vendors, alongside 20+ capacity-building programs and a seminar focused on sharing best practices among Power CPSEs.
The valedictory ceremony ended a three-month awareness campaign initiated on August 18, 2025, with a closing Vote of Thanks from Dy. CVO Rajesh Wadhwa. POWERGRID emphasized that vigilance is an ongoing commitment towards achieving a corruption-free India.
पावरग्रिड में सतर्कता जागरुकता सप्ताह – 2025 का समापन समारोह आयोजित
गुरुग्राम, 3 नवंबर, 2025: भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सीपीएसई, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सतर्कता आयोग की सचिव श्रीमती त्रिशालजीत सेठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह में श्री जी. रविशंकर, निदेशक (वित्त); डॉ. यतीन्द्र द्विवेदी, निदेशक (कार्मिक); श्री नवीन श्रीवास्तव, निदेशक (प्रचालन); श्री बुर्रा वामसी राम मोहन, निदेशक (परियोजना); और श्री नवीन कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), पावरग्रिड उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि, श्रीमती त्रिशालजीत सेठी ने अपने सम्बोधन में भ्रष्टाचार से निपटने में केंद्रीय सतर्कता आयोग की उभरती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला – उन्होंने दंडात्मक सतर्कता से निवारक, सहभागी और अब पूर्वानुमानित सतर्कता में परिवर्तन पर ज़ोर दिया, जो एआई और मशीन लर्निंग के आगमन से प्रेरित है। उन्होंने पावरग्रिड के सक्रिय प्रयासों की सराहना की और सतर्कता जागरूकता सप्ताह की पहलों में उसके कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान, श्रीमती त्रिशालजीत सेठी ने निदेशक मंडल और मुख्य सतर्कता अधिकारी के साथ मिलकर पीजी एमएएस (पावरग्रिड मोबाइल अटेंडेंस सिस्टम) – एक ऐप-आधारित जीपीएस-सक्षम उपस्थिति प्रणाली – का शुभारंभ किया और पावरग्रिड सतर्कता विभाग की आंतरिक पत्रिका “कैंडर” का विमोचन किया।
इस वर्ष की थीम, “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी” के अनुरूप, पावरग्रिड के 135 से अधिक स्थानों पर वेंडर मीट का आयोजन किया गया, जिस दौरान कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित वेंडर मीट में 120 से अधिक वेंडरों ने भाग लिया। वेंडर मीट में निदेशक मंडल ने हितधारकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके अलावा, पावरग्रिड सतर्कता विभाग ने 20 से अधिक क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, पावर सीपीएसई द्वारा “सर्वोत्तम सतर्कता प्रथाओं को साझा करने” पर एक संगोष्ठी, ज्ञान के आदान-प्रदान और सामूहिक शिक्षा को बढ़ावा देने सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
इस समारोह के साथ दिनांक 18 अगस्त, 2025 को शुरू हुए तीन महीने के जागरूकता अभियान की समाप्ति हो गयी। समारोह के अंत में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री राजेश वाधवा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
पावरग्रिड के लिए, सतर्कता केवल एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सतत प्रयास है – एक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में प्रत्येक कर्मचारी की दैनिक प्रतिबद्धता है।
