Powergrid won Power Cup 2021 (Delhi), T-20 cricket tournament after winning the final day-night match against Ministry of Power on 21st March 2021 at NMAKP Sports Complex, Jamia Milia Islamia, New Delhi. In an exciting nail-biting finish, Powergrid was tied up with Ministry of Power’s score of 111 for 7 wickets after 20 overs. The match was eventually won by Powergrid in the decisive 2nd Super Over of the match.
Shri A.K. Singh, CMD, NHPC presented the ‘Winner’s Trophy’ to the Powergrid Team. Speaking on the occasion, Shri A.K. Singh congratulated both the winning and runner-up teams for a thrilling match and further commended all the participating teams for their excellent competitive performance and sportsman spirit. CMD, NHPC further said that this tournament brought together leading Power CPSUs under Ministry of Power on one platform.
Shri Manoj Kumar Singh (IAS), while speaking on the occasion complimented NHPC for taking the lead in organising Power Cup 2021 (Delhi), T-20 cricket tournament and bringing the entire power sector together. While presenting awards of the tournament, Shri K. Sreekant, CMD, Powergrid, Shri K.V.S. Baba, CMD, POSOCO and Shri Rajat Sud, MD, EESL congratulated all the participating teams for displaying a high level of sporting spirit and applauded NHPC for organising the tournament and strengthening the ties between all the Power PSUs.
Shri Rahul Mani from PFC was declared Best Batsman of the Tournament and Shri Deepak Jain from PFC was adjudged Best Bowler and Best Player of the Tournament amongst other awards.
Earlier during the day, PFC secured 2nd runner up place by winning against NTPC by 8 wickets after scoring 135 for 2 wickets in 13.4 overs against NTPC’s score of 133 runs all out in 19.2 overs. A total of 8 teams including teams of Ministry of Power, NHPC, Powergrid, NTPC, PFC, POSOCO, EESL and REC had participated in Power Cup 2021 (Delhi).
पावर कप 2021 (दिल्ली) टी–20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना पावरग्रिड
पावरग्रिड ने 21 मार्च 2021 को एनएमएकेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय के खिलाफ फ़ाइनल डे-नाइट मैच में जीत के साथ पावर कप 2021 (दिल्ली), टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। एक अत्यंत ही रोमांचक मैच में, पावरग्रिड को 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 111 रन के स्कोर पर विद्युत मंत्रालय द्वारा रोकने के साथ मैच टाई हो गया। इस मैच का निर्णय अंततः मैच के दूसरे सुपर ओवर में हुआ जिसमें पावरग्रिड ने यह मैच जीत लिया ।
श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने पावरग्रिड टीम को ‘विजेता ट्रॉफी’ प्रदान की। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री ए.के. सिंह ने इस रोमांचक मैच के लिए विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी और सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की। सीएमडी, एनएचपीसी ने आगे कहा कि इस टूर्नामेंट ने विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रमुख विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों को एक मंच पर एक साथ ला दिया है।
श्री मनोज कुमार सिंह (आईएएस) ने इस अवसर पर बोलते हुए पावर कप 2021 (दिल्ली), टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन और संपूर्ण विद्युत क्षेत्र को एक साथ लाने के लिए एनएचपीसी की सराहना की। इस टूर्नामेंट के पुरस्कार प्रदान करते समय, श्री के. श्रीकांत, सीएमडी, पावरग्रिड, श्री के.वी.एस. बाबा, सीएमडी, पोसोको और श्री रजत सूद, एमडी, ईईएसएल ने सभी प्रतिभागी टीमों को उच्च स्तर की खेल भावना प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट के आयोजन और सभी विद्युत क्षेत्र के सभी सार्वजनिक उपक्रमों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एनएचपीसी की सराहना की।
पीएफसी से श्री राहुल मणि को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया और पीएफसी के ही श्री दीपक जैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
इससे पहले, दिन के शुरूआत में, पीएफसी ने एनटीपीसी के स्कोर 19.2 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट के जबाब में 13.4 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाकर द्वितीय रनर अप का स्थान हासिल किया। पावर कप 2021(दिल्ली) में विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, पीएफसी, पोसोको , ईईएसएल और आरईसी की टीमों सहित कुल 8 टीमों ने भाग लिया ।
