39.3 C
New Delhi
June 7, 2026
Photo GalleryPublic Sector News

Power Cup 2022 T-20 cricket tournament organized by NHPC concludes

13nhpc award

New Delhi, June 13: Powergrid won Power Cup 2022 T-20 cricket tournament after winning the final day-night match against NTPC by 6 wickets on 12thJune 2022 at NMAKP Sports Complex, Jamia Milia Islamia, New Delhi. NTPC and Ministry of Power finished as 1st and 2nd runner up respectively. 9 teams including MOP, NHPC, NTPC, POWERGRID, CEA, IREDA, REC, EESL and PFC had participated in Power Cup 2022 which was hosted by NHPC.

Ashish Upadhyay, Additional Secretary & Financial Advisor, Ministry of Power, Govt. of India alongwith A.K. Singh, CMD, NHPC, Manoj Kumar Singh, PS to Hon’ble Union Minister of Power, New & Renewable Energy, V.K. Singh, Director (Personnel), Powergrid and R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC presented the awards to the winning teams and individual players for their performance.

Speaking on the occasion, Upadhyay congratulated both the winning and runner-up teams for a thrilling match and further praised all the participating teams for their excellent competitive performance and sportsman spirit.

In his address A.K. Singh, CMD, NHPC said that this tournament brought together leading Power CPSUs under Ministry of Power on one platform which is essential in strengthening the ties between all the Power PSUs.

Power Cup 2022, a T-20 cricket tournament was hosted by NHPC from 22nd May to 12th June 2022. The tournament witnessed large scale exciting cricketing action in 20 matches. Rahul Mani from PFC, Amit Meena from MOP and Arun Khatkar from Powergrid were declared as Best Batsman, Best Bowler and Best Player of the Tournament respectively amongst the other awards conferred for the tournament.


एनएचपीसी द्वारा आयोजित पावर कप 2022 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

पावरग्रिड ने 12 जून, 2022 को एनएमएकेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में एनटीपीसी के विरुद्ध डे-नाइट का फाइनल मैच 6 विकेट से जीतकर पावर कप 2022 टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। एनटीपीसी और विद्युत मंत्रालय की टीम क्रमशः प्रथम और द्वितीय उपविजेता रही। एनएचपीसी  द्वारा पावर कप 2022 की मेजबानी की गई जिसमें  विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, सीईए, इरेडा, आरईसी, ईईएसएल और पीएफसी सहित 9 टीमों ने  भाग लिया ।

श्री आशीष उपाध्याय, अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के साथ श्री ए.के. सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री मनोज कुमार सिंह, माननीय केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के निजी सचिव, श्री वी.के. सिंह, निदेशक (कार्मिक), पावरग्रिड और श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) एनएचपीसी ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को एक रोमांचक मैच के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन और खेल भावना के लिए प्रशंसा की।

अपने संबोधन में, श्री ए.के. सिंह, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने कहा कि यह टूर्नामेंट विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अग्रणी पावर सीपीएसयू को एक मंच पर लाता है जो सभी विद्युत पीएसयू के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

एनएचपीसी द्वारा दिनांक 22 मई से 12 जून, 2022 तक पावर कप 2022, एक टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट की  मेजबानी की गई । टूर्नामेंट में हुए 20 मैचों में बहुत रोमांचक क्रिकेटिंग एक्शन देखा गया। पीएफसी से श्री राहुल मणि, विद्युत मंत्रालय से श्री अमित मीणा और पावरग्रिड से श्री अरुण खटकर को टूर्नामेंट के लिए दिए गए अन्य पुरस्कारों में  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया ।