Public Sector News

NHPC’s subsidiary Lanco Teesta Hydro Power Limited (LTHPL) awards Civil Works package (Lot-II) of 500 MW Teesta-VI HE Project, Sikkim

Lanco Teesta Hydro Power Limited (LTHPL), which is a wholly owned Subsidiary of NHPC Limited, has awarded the Lot-II package of Construction of Balance Civil Works Package of 500 MW Teesta-VI HE Project, Sikkim to M/s. Gammon Engineers and Contractors Private Limited on 15.03.2020 for a contract price of Rs.1248.44 crore. This Package includes works for underground Power House & Transformer Cavern, Part of HRT-I & HRT-II, Surge Shafts, Pressure Shafts & Adits, TRT and other associated structures etc. The work has been awarded in record time well before the scheduled date. NHPC provided the consultancy works for the same including invitation of bids, tendering and evaluation etc.

Earlier, Lanco Teesta Hydro Power Ltd (LTHPL) was implementing the 500 MW (125 MW x 4) Teesta VI HEP on Teesta river in Sikkim. NHPC has acquired this project through National Company Law Tribunal (NCLT) route after the NCLT, Hyderabad bench approved the resolution plan of NHPC on 26.07.2019 for the debt-ridden LTHPL. The project will be completed at an estimated project cost of Rs. 5,748.04 crore (at July 2018 price level), which includes acquisition cost of Rs. 897.50 crore. NHPC/ LTHPL is committed to complete the project within 5 years. The project is expected to generate 2,400 million units of power in a 90% dependable year.


एनएचपीसी की सहायक कंपनी लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लिमिटेड (एलटीएचपीएल) ने तीस्ता- VI जलविद्युत परियोजना,
सिक्किम के सिविल वर्क्स पैकेज (लॉट- II) को अवार्ड किया

लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लिमिटेड (एलटीएचपीएल), जोकि एनएचपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 15.03.2020 को 1248.44 करोड़ रूपए के अनुबंध मूल्य पर 500 मेगावाट तीस्ता- VI जलविद्युत परियोजना, सिक्किम के शेष रह गए सिविल वर्क्स पैकेज के निर्माण के लिए गैमन इंजीनियर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को कार्य अवार्ड सौंपा है । इस कार्य पैकेज में भूमिगत पावर हाउस व ट्रांसफॉर्मर कैवर्न, एचआरटी-। व एचआरटी-।। का हिस्सा, सर्ज शाफ्ट, प्रेशर शाफ्ट व एडिट्स, टीआरटी और अन्य संबंधित संरचना आदि के कार्य शामिल हैं । यह कार्य,  कार्य अवार्ड के निर्धारित समय से पहले रिकॉर्ड समय में अवार्ड किया गया। एनएचपीसी ने बोलियों के आमंत्रण, निविदा मूल्यांकन आदि सहित इस कार्य के लिए परामर्शी कार्य प्रदान किए ।

इससे पहले, लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लिमिटेड (एलटीएचपीएल) सिक्किम में तीस्ता नदी पर 500 मेगावाट (125 मेगावाट x 4) तीस्ता-VI जलविद्युत परियोजना को क्रियान्वित कर रहा था । एनएचपीसी ने राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के माध्यम से इस परियोजना का अधिग्रहण किया है, जब एनसीएलटी, हैदराबाद पीठ ने ऋण ग्रस्त एलटीएचपीएल के लिए 26.07.2019 को एनएचपीसी की संकल्प योजना को मंजूरी दी । परियोजना 5,748.04 करोड़ रुपये (जुलाई 2018 मूल्य स्तर पर) की अनुमानित परियोजना लागत पर पूरी की जाएगी, जिसमें 897.50 करोड़ रुपये की अधिग्रहण लागत शामिल है । एनएचपीसी/ एलटीएचपीएल परियोजना को 5 साल के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है । इस परियोजना से 90% आश्रित वर्ष में 2,400 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होने की संभावना है ।

Related posts

Back to top