41.3 C
New Delhi
July 16, 2026
Public Sector NewsSlider

NHPC Salal Power Station conferred first prize for outstanding work in the implementation of the official language

NHPC Salal Power Station conferred first prize for outstanding work in the implementation of the official language

Faridabad, Feb 17: The Department of Official Language, Ministry of Home Affairs, organized the Combined Regional Official Language Conference for the Central, Western and Northern regions at Jaipur on February 17th 2025.

During this conference, NHPC’s Salal Power Station (Jammu and Kashmir) was conferred with the first prize for its outstanding work in the implementation of official language.Raj Kumar Chaudhary, CMD, NHPC and Uttam Lal, Director (Personnel), NHPC received the award shield and certificate from Bhajan Lal, Chief Minister of Rajasthan and Nityanand Rai, Minister of State for Home Affairs, Government of India.

During the conference, Town Official Language Implementation Committee (TOLIC), Reasi which is implementing Official language works under the Chairmanship of NHPC Salal Power Station, was also conferred with the second prize.

This award was received by Anish Gouraha, Group General Manager, Head of NHPC Salal Power Station. Ram Swaroop, Executive Director, Regional Office, Jammu (J&K), Santosh Kumar, Executive Director, Regional Office, Banikhet (Himachal Pradesh) alongwith senior NHPC officers also took part in the conference.

—————————————————————————————————————————————————————

राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन प्रथम पुरस्कार से सम्मानित  

गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2025 को जयपुर में मध्य, पश्चिम एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन (जम्मू व कश्मीर) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री राजकुमार चौधरी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक तथा श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी ने श्री भजन लाल, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं श्री नित्यानंद राय, माननीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार के कर कमलों से पुरस्कार शील्ड और प्रमाण पत्र  ग्रहण किया।

एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नाराकास), रियासी को भी सम्मलेन के दौरान द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को श्री अनीष गौरहा, समूह महाप्रबंधक, पावर स्टेशन प्रमुख, एनएचपीसी सलाल पावर स्टेशन ने ग्रहण किया। इस सम्मलेन में श्री राम स्वरूप, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय- जम्मू (जम्मू व कश्मीर), श्री संतोष कुमार, कार्यपालक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय- बनीखेत (हिमाचल प्रदेश) के साथ-साथ एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Related posts

Back to top