Under its CSR-SD Scheme, NHPC Limited, India’s premier hydropower company in association with Department of Health, Haryana, QRG Hospital, Faridabad organized a free medical camp at village Pali, Faridabad on 23 January 2020. Dr Kamla Fartyal, Chief General Manager(Medical Services), Dr Rakesh Ranjan, Dr Binit Shekhar, Dr Nelam Bansal from NHPC, Chest & TB Specialist Dr Yogesh Gupta, Eye Specialist Dr Savita from B K Hospital, Faridabad, Cardiologist, Gynaecologist, Paediatrician, Orthopedician and General Physician from QRG hospital, Faridabad and Optometrist from Centre for Sight, Faridabad were also present on the occasion. Public Health Centre Pali’s Dr Binni Rastogi and their staff also helped a lot in conducting the Medical Camp.
The camp was highly successful with more than 685 persons from the surrounding areas availing the benefits of free medical camp. During the camp, free Eye check-up, necessary tests and medicines alongwith 150 Spectacles provided free of cost.
एनएचपीसी द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
एनएचपीसी द्वारा 23.01.2019 को पाली गाँव, फरीदाबाद में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के दौरान उपस्थित डॉ कमला फरत्याल, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), एनएचपीसी सहित एनएचपीसी से डॉ. राकेश रंजन, डॉ. बिनित शेखर, डॉ. नीलम बंसल, चेस्ट और टीबी विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सविता,
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनिरत्न” श्रेणी-I उपक्रम एनएचपीसी ने अपने सीएसआर-एसडी स्कीम के तहत क्यूआरजी हॉस्पिटल, फरीदाबाद तथा स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद के सहयोग से 23 जनवरी 2020 को गांव पाली, फरीदाबाद में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।
इस अवसर पर एनएचपीसी से डॉ कमला फरत्याल, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), डॉ राकेश रंजन, डॉ बिनीत शेखर, डॉ नीलम बंसल, बी.के. हॉस्पिटल फरीदाबाद से छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ, डॉ योगेश गुप्ता, नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सविता, क्यूआरजी हॉस्पिटल फरीदाबाद से स्त्री-रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक तथा सेंटर फार साइट, फ़रीदाबाद के ओप्टोमेट्रिस्ट भी उपस्थित थे। पाली हेल्थ सेंटर के डॉ बिन्नी रस्तोगी एवं उनके अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया ।
इस नि:शुल्क शिविर में 685 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान आँखों की जांच आवश्यक टेस्ट तथा आवश्यक दवाइयाँ सहित 150 रोगियों को नि:शुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए ।

