
NHPC, India’s premier hydropower company in association with Apollo Hospital Delhi organized a free medical camp at Dhauj Village, Faridabad on 9th January 2020 under its CSR-SD scheme. Dr. Kamla Fartyal, Chief General Manager (Medical Services), NHPC, Dr. Rakesh Ranjan, Senior DCMO, Dr. Meena Prasad, Senior DCMO, Dr. Pawan Kumar, ACMO and paramedical staff from NHPC, Dr. Parikshit from Rural Primary Health Centre, Dhauj and doctors from Apollo Hospital were present on the occasion. A team from Centre for Sight, Faridabad and Dr. Yogesh, TB Specialist, Dr Nidhi, Eye specialist from B.K. Civil Hospital, Faridabad were also present on the occasion.
The camp was highly successful and more than 840 persons from the nearby areas availed the free medical consultation. During the camp free medical consultation was given on heart disease, gynecology, ENT, pediatrics, eye, orthopedics etc. and blood sugar, blood pressure, ECG, BMD etc. tests were conducted and necessary medicines were also provided as per the requirement. During the camp, patients also underwent eye examination, out of whom 128 patients were provided spectacles free of cost.
एनएचपीसी द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनिरत्न” श्रेणी-I उपक्रम एनएचपीसी ने अपने सीएसआर-एसडी स्कीम के तहत अपोलो अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से 9 जनवरी 2020 को धौज गांव, फरीदाबाद में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । कैंप में एनएचपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (मेडिकल सेवाएं) डॉ. कमला फरत्याल, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश रंजन, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीना प्रसाद, डॉ. पवन कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनएचपीसी की पैरामेडिकल टीम व धौज गाँव रुरल प्राइमरी हेल्थ सेंटर के डॉ. परीक्षित व अपोलो अस्पताल के डॉक्टर भी उपस्थित थे। शिविर में आँखों की जांच के लिए सेंटर फॉर साइट, फ़रीदाबाद एवं बी.के. अस्पताल के टीबी विशेषज्ञ डॉ. योगेश व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निधि भी उपस्थ्ति थे।
यह चिकित्सा शिविर बेहद सफल रहा और इसका 840 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान हृदय रोग, स्त्री रोग, नाक, कान, गला, बाल रोग, आंख,हड्डी रोग विशेषज्ञों ने निशुल्क चिकित्सा सलाह दी। इस अवसर पर आवश्यकतानुसार ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर, ईसीजी,बीएमडी आदि टेस्ट किए गए तथा आवश्यक दवाइयाँ भी प्रदान की गई। कैंप में रोगियों की आँखों की जांच की गई जिनमें से 128 रोगियों को चश्में भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाए गए।

