Faridabad, Sept 29: NHPC organized “Van Mahotsav 2022” at Faridabad on 28.09.2022. The plantation programme was inaugurated by R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC, Biswajit Basu, Director (Projects), NHPC, Dr. Tripta Thakur, Director General (National Power Training Institute) by planting saplings. Further, on the occasion Independent Directors of NHPC Dr. Uday S. Nirgudkar, Prof. (Dr.) Amit Kansal, Prof. (Dr.) Rashmi Sharma Rawal and Jiji Joseph also planted the saplings.
Total 100 nos. saplings of different species such as Teak, Neem, Gulmohar etc. were planted near Gate of NHPC and NPTI Office Complex, Faridabad.
एनएचपीसी द्वारा “वन महोत्सव 2022” के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
एनएचपीसी द्वारा “वन महोत्सव 2022” का आयोजन फरीदाबाद में दिनांक 28.09.2022 को किया गया है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), डॉ. तृप्ता ठाकुर, महानिदेशक (राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान) एवं एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर के किया गया।
साथ में, एनएचपीसी के स्वतंत्र निदेशकगण डॉ उदय सखाराम निर्गुडकर, प्रो. (डॉ) अमित कंसल, प्रो. (डॉ) रश्मि शर्मा रावल, श्री जीजी जोसफ द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों यथा सागवान, नीम, गुलमोहर के कुल 100 पौधे एनएचपीसी व एनपीटीआई कार्यालय परिसर के गेट के निकट लगाए गए।






