Photo GalleryPublic Sector News

NHPC observes ‘Vigilance Awareness Week 2022’

01nhpc week

Faridabad, 01.11.2022: NHPC Limited, India’s premier hydropower company commenced the observance of Vigilance Awareness Week 2022 themed ‘Corruption free India for a developed Nation’ from 31st October to 6th November 2022 at Corporate Office, Faridabad and its various power stations/ projects/ regional offices and field units.

The programme began with reading out messages from President of India, Prime Minister of India and other dignitaries on the occasion of Vigilance Awareness Week. R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC also administered the oath of “Integrity Pledge” to the employees at Corporate Office, Faridabad and other NHPC locations joined through online mode. Speaking on the occasion Goyal appealed all employees to follow all procedures and guidelines in order to ensure transparency and accountability. He further asked everyone to work harder with full integrity which would lead to the benefit of NHPC and the nation as a whole.

During the inaugural function, R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC appreciated that various programmes are planned during the Vigilance Awareness Week 2022 and NHPC shall be organizing activities such as quizzes, debates, essay writing, poetry competitions etc. for its employees and their family members at Corporate Office and also across all it locations on the theme ‘Corruption free India for a developed Nation’


एनएचपीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022′ का शुभारंभ

भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी, एनएचपीसी लिमिटेड ने निगम मुख्यालय, फरीदाबाद और अपने विभिन्न पावर स्टेशनों / परियोजनाओं / क्षेत्रीय कार्यालयों और फील्ड यूनिटों में ‘ भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत’  थीम के  साथ 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का शुभारंभ किया ।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर भारत के माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय प्रधान मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के  संदेशों को पढ़ने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी ने निगम मुख्यालय, फरीदाबाद तथा एनएचपीसी के विभिन्न लोकेशनों के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन के माध्यम से ” सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ” की शपथ दिलाई । इस अवसर पर बोलते हुए, श्री गोयल ने सभी कार्मिकों से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का अनुपालन करने की अपील की । उन्होंने सभी कार्मिकों से पूरी ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने को कहा जिससे एनएचपीसी और पूरा देश लाभान्वित होगा ।

उद्घाटन समारोह के दौरान, श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। एनएचपीसी, निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी कार्यस्थलों में भी अपने कार्मिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत’ थीम पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता प्रतियोगिता आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करेगा।