Faridabad, Jan 26: NHPC celebrated India’s 76th Republic Day on 26th January 2025 at its all locations with great enthusiasm and patriotic fervour. National Flag was unfurled by R.K. Chaudhary, CMD, NHPC at Corporate Office, Faridabad. R.P. Goyal, Director (Finance), Uttam Lal, Director (Personnel) and Sanjay Kumar Singh, Director (Projects & Technical) were present on the occasion alongwith other senior NHPC officers, employees and their family members.
During his address, R.K. Chaudhary, CMD, NHPC extended his greetings to the entire NHPC family on Republic Day. Speaking on the occasion, Chaudhary urged all NHPC employees to remain fully dedicated, perform their responsibilities with unwavering determination and contribute actively to nation-building. He further added that NHPC has been serving the nation for over five decades and has made a remarkable journey in contributing to the nation’s energy security and development. He also said that it is all due to hard work by our employees that NHPC is poised to commission 3 units of Subansiri HEP, Parbati – II HEP, Rangit – IV HEP & Bikaner Solar Power Project in scheduled time during this year.
Chaudhary informed about signing of MOU with Government of Rajasthan and Government of Bihar for investment in Renewable Energy Projects and formation of JV Company (ANGEL) with Andhra Pradesh for development of PSPs in the state. He also congratulated BSUL team for record highest ever generation on 25.01.2025 by Kalpi Solar Power Project. The Republic Day programme was also telecast live at all NHPC locations in the country through web casting.
एनएचपीसी ने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया
एनएचपीसी ने 26 जनवरी 2025 को अपने सभी लोकेशनों पर बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) और श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं एवं तकनीकी) सहित एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
अपने संबोधन के दौरान श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बोलते हुए श्री चौधरी ने सभी एनएचपीसी कर्मचारियों से पूरी तरह समर्पित रहने, अटूट दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि एनएचपीसी पांच दशकों से अधिक समय से राष्ट्र की सेवा कर रही है और देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में योगदान देने में एक उल्लेखनीय यात्रा की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि एनएचपीसी इस वर्ष निर्धारित समय में सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना की तीन यूनिट, पार्बती-II जलविद्युत परियोजना, रंगीत-IV जलविद्युत परियोजना और बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना कमिशनिंग के लिए तैयार है।
श्री चौधरी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश के लिए राजस्थान सरकार और बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर तथा आंध्र प्रदेश में पीएसपी के विकास के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी (एएनजीईएल) के गठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने काल्पी सौर ऊर्जा परियोजना द्वारा 25.01.2025 को अब तक के सबसे अधिक उत्पादन के रिकॉर्ड के लिए बीएसयूएल टीम को भी बधाई दी। इस कार्यक्रम का एनएचपीसी के सभी लोकेशनों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया।
