
On receipt of request from the state government, NHPC has arranged to airlift the cargo. The 2.6 metric tonnes of medical materials included sanitizers, thermal scanners, masks etc. The land locked region of Manipur has a difficult terrain and sending of medical material by flight would save crucial time in fighting COVID-19 crisis in the State.
NHPC’s 105 Mega Watt Loktak Power Station located in Manipur is generating uninterrupted power in this situation of crisis.
कोविड-19 महामारी और इस संकट से लड़ने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए, एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी द्वारा एक बड़ी मानवीय पहल करते हुए, 28 मार्च 2020 को मणिपुर सरकार के लिए दिल्ली से इम्फाल तक 2.6 मीट्रिक टन मेडिकल सामग्री की एयरलिफ्टिंग की व्यवस्था की गई है । श्री ए.के. सिंह, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने कहा, “एनएचपीसी संकट के इस क्षण में राष्ट्र के साथ खड़े रहने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और देश में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए पहले ही 4.5 करोड़ रुपये निर्धारित कर चुकी है । मेडिकल सामग्री की समय पर आपूर्ति सबसे महत्वपूर्ण है और इसलिए हमने इम्फाल के लिए मेडिकल सामग्री की एयरलिफ्टिंग की व्यवस्था की है, जो सुदूर स्थित है और सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है ।”
राज्य सरकार से अनुरोध प्राप्त होने पर, एनएचपीसी द्वारा कार्गो को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है । 2.6 मीट्रिक टन चिकित्सा सामग्री में सैनिटाइज़र, थर्मल स्कैनर, मास्क आदि शामिल है । मणिपुर का भूमिबद्ध क्षेत्र एक कठिन इलाका है और उड़ान से मेडिकल सामग्री भेजने से राज्य में कोविड-19 संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण समय की बचत होगी ।
मणिपुर में स्थित एनएचपीसी का 105 मेगावाट लोकतक पावर स्टेशन संकट की इस स्थिति में निर्बाध बिजली पैदा कर रहा है ।
