Public Sector News

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में हिंदी पखवाड़ा तथा हिंदी दिवस का आयोजन

22nbcc

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड में सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने तथा हिंदी में कार्य करने की संभावनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्‍य से दिनांक 01 सितंबर से 15 सितंबर, 2021 तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवधि के दौरान दिनांक 03 सितंबर से 09 सितंबर, 2021 तक ऑनलाइन हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आधार आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ तथा राजभाषा रखा गया । आज़ादी के इस अमृत महोत्सव में कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत 10 सितंबर, 2021 को “राजभाषा नीति और यूनिकोड आदि” विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला में एनबीसीसी के नवनियुक्त कार्मिकों को राजभाषा नीति के विभिन्न पहलुओं और यूनिकोड से परिचय कराया गया ।

एनबीसीसी में आयोजित कार्यक्रम में माननीय गृह और सहकारिता मंत्री का संदेश पढ़ कर सुनाया गया तथा कार्मिकों को हिंदी में कार्य करने के लिए राजभाषा प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। इस आयोजन में ऑनलाइन हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रख्यात साहित्यकारों की रचना प्रदान की गई। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा सरकारी कार्य हिंदी में करने के लिए अपील भी जारी की गई।

राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निदेशानुसार एनबीसीसी के प्रगति विहार स्थित कार्यालय में सारांश डिजिटल बोर्ड लगवाया गया जिसमें प्रतिदिन एक हिंदी शब्‍द तथा उसका अंग्रेजी अर्थ एवं महापुरुष की सूक्ति आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी दिवस समारोह में एनबीसीसी की निदेशक (वित्त); मुख्य सतर्कता अधिकारी; वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक (समन्वय); कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन प्रबंधन) समेत अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Back to top