Kolkata, Sept 16: दामोदर घाटी निगम, कोलकाता को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हिन्दी में उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु वर्ष 2021 – 22 के लिए ‘ग’ क्षेत्र में बोर्ड / ट्रस्ट / स्वायत्त निकाय के अंतर्गत श्रेष्ठ राजभाषा कीर्ति (द्वितीय) पुरस्कार से सम्मानित किया गया । सूरत, गुजरात में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस समारोह के दौरान डीवीसी को यह पुरस्कार डीवीसी अध्यक्ष श्री राम नरेश सिंह को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय कुमार मिश्र द्वारा प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री निशीथ प्रामाणिक सहित बड़ी संख्या में अन्य केंद्रीय एवं राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायकगण उपस्थित थे। ज्ञात हो की डीवीसी को राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2019- – 20 , 2021 – 22 भी प्रथम पुरस्कार मिला है ।
