Shri Balraj Joshi, CMD, NHPC, India’s premier hydropower company and a ‘Mini Ratna’ Category-I Enterprise of Government of India delivered an address at General Assembly of International Commission on Large Dams (ICOLD) on 14th June 2019 at Ottawa, Canada. In his address, Shri Joshi gave an insight into hydropower sector in India and also highlighted NHPC’s activities towards the development of hydropower. This prestigious event with the theme ‘Sustainable and Safe Dams around the World’ was organized by International Commission on Large Dams (ICOLD).
इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD) की जनरल एसेंबली में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी का संबोधन
भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार की एक मिनी रत्न ‘श्रेणी-I’ उद्यम एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री बलराज जोशी ने 14 जून, 2019 को ओटावा, कनाडा में इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD) की जनरल एसेंबली को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में श्री बलराज जोशी ने भारत में जलविद्युत क्षेत्र के बारे में जानकारी दी और जलविद्युत के विकास की दिशा में एनएचपीसी की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। ‘दुनिया भर में सतत और सुरक्षित बांध’ के थीम पर आयोजित यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल कमीशन ऑन लार्ज डैम्स (ICOLD)’द्वारा आयोजित किया गया था।
