
Shri Singh further commended the NHPC employees for their dedication and for generating power on a 24×7 basis even during Covid – 19 lockdown period. He said that the Ministry of Power has reposed faith in NHPC and is confident that NHPC will steadily grow to be a 30,000 MW company within this decade. The event was attended by Shri N.K. Jain, Director (Personnel), Shri Y.K Chaubey, Director (Technical), Shri R.P. Goyal, Director (Finance), Shri Biswajit Basu, Director (Projects), Shri A.K. Srivastava, CVO, senior officers and staff of NHPC.
On account of exemplary work done by NHPC in Haryana, the State Government of Haryana has also conferred a Certificate of Appreciation for Best Corporate Responsibility Practices and COVID-19 relief work to Shri A.K. Singh, CMD, NHPC. The Certificate of Appreciation was received on behalf of CMD, NHPC by Shri Harish Kumar, Executive Director (CSR), NHPC from Shri Kanwar Pal, Hon’ble Minister for Education, Govt. of Haryana today at Republic day celebrations at Gurugram on his behalf.
During the celebrations, special programmes were also held at NHPC Residential Colony, Surjakund, Faridabad. The programme included a friendly 20-20 cricket match between NHPC Solar XI led by Shri A.K. Singh, CMD, NHPC and NHPC Wind Power XI led by Shri N.K. Jain, Director (Personnel), NHPC. A tug-o-war match and musical chairs game for the ladies was also organized during the programme which were thoroughly enjoyed by all present on the occasion.
एनएचपीसी ने 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया
एनएचपीसी लिमिटेड ने 26 जनवरी 2021 को भारत का 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत एनएचपीसी कार्यालय परिसर, फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में, श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज हमें अपने देश के पूर्व नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत उत्पादन के अलावा, एनएचपीसी अपनी सीएसआर-एसडी योजना के तहत लोगों को लाभान्वित करने के लिए गतिविधियां भी कर रहा है।
श्री सिंह ने एनएचपीसी के कार्मिकों को उनके समर्पण और कोविड – 19 लॉकडाउन अवधि के दौरान भी 24×7 आधार पर विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्रालय ने एनएचपीसी पर भरोसा किया है और मुझे विश्वास है कि एनएचपीसी तेजी से विकास करते हुए इस दशक में 30,000 मेगावाट की कंपनी बन जाएगी । इस कार्यक्रम में श्री एन.के. जैन, निदेशक (कार्मिक), श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी), श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) और श्री विश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), श्री ए. के. श्रीवास्तव, सीवीओ, वरिष्ठ अधिकारीगण और एनएचपीसी के कार्मिक उपस्थित थे ।
हरियाणा में एनएचपीसी द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए, राज्य सरकार, हरियाणा ने श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व संबंधी कार्यों और कोविड -19 राहत कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है । गुरुग्राम में उनकी ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में श्री कंवर पाल, माननीय शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार से श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी की ओर से श्री हरीश कुमार, कार्यपालक निदेशक (सीएसआर) द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त किया गया ।
समारोह के दौरान, एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी, सूरजकुंड, फरीदाबाद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस कार्यक्रम में श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी के नेतृत्व में एनएचपीसी सोलर इलेवन और श्री एन.के. जैन, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी के नेतृत्व में एनएचपीसी विंड पॉवर इलेवन के बीच 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान एक रोमांचक क्रिकेट मैच और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इसका खूब आनंद लिया।
