34.4 C
New Delhi
July 4, 2026
Photo GalleryPublic Sector News

एनएचपीसी में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2019’ के तहत नुक्कड़ नाटक, ह्यूमन चैन एवं रैली का आयोजन

02nhpc natak

भारत सरकार की एक ‘मिनी  रत्न’ श्रेणी-उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा एनएचपीसी निगम मुख्यालय फ़रीदाबाद में 1 नवंबर 2019 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, ह्यूमन चैन एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री बलराज जोशी, निदेशक (परियोजनाएं) श्री रतीश कुमारनिदेशक (वित्त) श्री एम.के.मित्तल एवं निदेशक (तकनीकी) श्री जनार्दन चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ एनएचपीसी अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित थे।

इस समारोह में मुरारी लाल पब्लिक स्कूलफ़रीदाबाद के छात्र-छात्राओं मानव शृंखला (ह्यूमन चैन) बनाकर एनएचपीसी आफिस कार्यालय परिसर तक आए। इसके उपरांत बच्चों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बच्चों एवं एनएचपीसी कार्मिकों ने सतर्कता जागरूकता के लिए एक रैली निकाली। 

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनएचपीसी अपने निगम मुख्यालय एवं अपने सभी अन्य कार्यालयों में  अपने कार्मिकों के लिए ड्रॉइंग/पेंटिंग, वाद विवादपोस्टर बनाने जैसे प्रतियोगिताएंनुक्कड़ नाटक, रैली इत्यादि का आयोजन कर रही है। एनएचपीसी अपने निगम मुख्यालय के निकट अवस्थित फ़रीदाबाद के विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है

Related posts

Back to top