CMD, NHPC alongwith Director (Projects) called upon Chief Minister of Sikkim, Shri Prem Singh Tamang (Golay), at Gangtok on 26thJuly 2019. On this occasion Chief Secretary, Govt. of Sikkim, Sh. A.K. Srivastava and Secretary to CM, Sh. Shankar Dev Dhakal were also present.
During the meeting, Hon’ble Chief Minister was apprised about the various activities of NHPC Ltd in Sikkim and also discussed various issues pertaining Teesta-VI and Teesta-IV Projects. Hon’ble Chief Minister assured all necessary help required from State Government for earlyclearance of Teesta IV Project. CMD, also informed Hon’ble Chief Minister and Chief Secretary about allotment of 500 MW, Teesta-VI Project(erstwhile Lanco Project) to NHPC by NCLT. Expressing satisfaction on the working of NHPC in Sikkim, the Hon’ble CM and Chief Secretary also assured all assistance from Govt. of Sikkim for early start of both the projects.
बलराज जोशी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग (गोले)
को गुलदस्ता भेंट करते हुए
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने निदेशक (परियोजनाएं) के साथ 26 जुलाई 2019 को सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) से गैंगटोक में मुलाक़ात की। इस अवसर पर श्री ए. के श्रीवास्तव, मुख्य सचिव, सिक्किम सरकार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री शंकर देव ढकाल भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, माननीय मुख्यमंत्री को सिक्किम में एनएचपीसी लिमिटेड की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया तथा तीस्ता- VI एवं तीस्ता- IV परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई। माननीय मुख्यमंत्री ने तीस्ता- IV परियोजना की शीघ्र मंजूरी के लिए राज्य सरकार से अपेक्षित सभी आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को एनसीएलटी द्वारा एनएचपीसी के 500 मेगावाट, तीस्ता-VI परियोजना (पूर्वनाम लैंको परियोजना) के आवंटन के बारे में भी सूचित किया। सिक्किम में एनएचपीसी के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए, माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने सिक्किम सरकार की ओर से दोनों परियोजनाओं को जल्द शुरू करने के लिए सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

