Photo GalleryPublic Sector News

एनएचपीसी द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2019’ के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

27nhpc pakhwada

एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2019 के अन्तर्गत दिनांक 26 अगस्त 2019 को फरीदाबाद के स्कूली बच्चों को विशेष IEC कैम्पेन (इन्फॉर्मेशन,एडुकेशन व कम्युनिकेशन कैम्पेन) द्वारा स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद के एतमादपुर में स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को बेहतर हेल्थ, हाईजीन एवं स्वच्छता के मूल सिद्धांतो का प्रशिक्षण दिया गया। 

IEC कैंपेन के तहत स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिस्क तथा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हेतु सजग रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता से संबन्धित अहम जानकारी जैसे शौच के लिए केवल शौचालय का ही प्रयोगस्नान करते समय ध्यान रखने योग्य तथ्योंसुबह नियमपूर्वक उठकर नित्यक्रिया से निवृत होकर योगाभ्यासनाखूनों की कटाई आदि की जानकारी दी गयी। स्कूली बच्चों के प्रोत्साहन एवं उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने हेतु स्वच्छता सम्बन्धी वस्तुए भी वितरित की गई।

Related posts

Back to top