33.7 C
New Delhi
June 4, 2026
National NewsSlider

छपरा -अमृतसर के बीच चलेगी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन (कुल 02 फेरे)

17railway

नई दिल्‍ली, दिनांक 23.06.2023: सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे, छपरा -अमृतसर के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 05005/05006 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-

05005/05006 छपरा -अमृतसर- छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (कुल 02 फेरे)

05005 छपरा -अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.06.2023 को छपरा से पूर्वाहन 10:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05006 अमृतसर- छपरा स्पेशल दिनाँक 24.06.2023 को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.00 बजे छपरा पहुंचेगी।

सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सीवान, भटनी, देवरिया, गोरखपुर ,खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जं०, बुढ़वल, सीतापुर जं०, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जं०, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना जं०, जलंधर सिटी तथा ब्यास स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|