News from StatesSlider

त्यौहारों के दौरान नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतज़ाम

Railways run Special trains

New Delhi, Oct 28: दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 26 अक्टूबर 2024 से 7 नवंबर 2024 तक विशेष भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन के इंतजाम किए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित अस्थायी व्यवस्थाओं का पालन करें:

  1. होल्डिंग एरिया की व्यवस्था: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (अजमेरी गेट साइड) और आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है, जिसमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, पूछताछ काउंटर, “मे आई हेल्प यू” डेस्क, खानपान सेवाएं, पीने का पानी और मोबाइल शौचालयों की सुविधा दी गई है।
  2. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) के अजमेरी गेट साइड पर प्रवेश की व्यवस्था:

कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से भीड़ नियंत्रण के लिए बदले गए हैं:

प्लेटफॉर्म 16: बिहार संपर्क क्रांति (12566), सम्पूर्ण क्रांति (12394), वैशाली एक्सप्रेस (12554), पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802)

प्लेटफॉर्म 14: न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12524), हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12302/12306)

प्लेटफॉर्म 15: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424), जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (12425)

प्लेटफॉर्म 12: उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445), लखनऊ मेल (12230)

प्लेटफॉर्म 10: बनारस वंदे भारत (22435)

प्लेटफॉर्म 9: सियालदाह एसी दुरंतो (12260)

A) NDLS प्लेटफॉर्म 16 पर प्रवेश:

प्लेटफॉर्म 16 के लिए प्रवेश केवल अजमेरी गेट साइड से होगा। प्लेटफॉर्म 16 पर जाने वाले यात्री कृपया अजमेरी गेट एंट्री से ही आएं।

फुट ओवर ब्रिज (FOB) से प्लेटफॉर्म 16 की ओर जाने की सुविधा इस अवधि में बंद रहेगी।

आरक्षित यात्री प्लेटफॉर्म 16 के लिए गेट 7 और 10 का उपयोग करें।

अनारक्षित/सामान्य टिकटधारी यात्री गेट 12 का उपयोग करें, यहां हरे पथ से अजमेरी गेट साइड तक पहुंचा जा सकता है।

B) NDLS प्लेटफॉर्म 15 से 1 पर प्रवेश:

अजमेरी गेट साइड से प्लेटफॉर्म 15 से 1 तक पहुँचने के लिए गेट 8, 9 और 11 उपलब्ध हैं।

पहाड़गंज साइड से आने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म 15 से 1 पर पहुँचने की सामान्य व्यवस्था जारी रहेगी।

C) दिल्ली मेट्रो स्काईवॉक से फुट ओवर ब्रिज का सीधा प्रवेश बंद:

दिल्ली मेट्रो स्काईवॉक से फुट ओवर ब्रिज का सीधा प्रवेश अस्थायी रूप से बंद किया गया है। यात्री स्काईवॉक से निकलकर अजमेरी गेट सर्कुलेटिंग एरिया में आएं और अपने गेट्स की दिशा में दिए गए साइन का पालन करें।

  1. यात्रियों के लिए सलाह:

यात्री अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुँचें, ताकि भीड़भाड़ से बच सकें और आसानी से बोर्डिंग कर सकें।

अजमेरी गेट सर्कुलेटिंग एरिया में दिए गए साइन का पालन करें। “मे आई हेल्प यू” काउंटर या रेलवे स्टाफ की मदद लें।

उत्तर रेलवे, यात्रियों से इन अस्थायी व्यवस्थाओं का पालन करने का अनुरोध करता है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसी भी असुविधा के लिए खेद है।