दरभंगा/ बिहार। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने योग के माध्यम से रोगमुक्त जीवन का संदेश प्रसारित करने के लिए सेवा ग्राम नजरा ने ग्रामीणों, बच्चों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं वरिष्ठ नागरिकों के लियेे योगशाला का आयोजन किया। करीब दो घंटे तक चले इस योगशाला में स्टैंडर्ड योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न मुद्राओं एवं योग क्रियाओं के द्वारा लोगों को लाभान्वित किया गया।

योगाचार्य राजीव ठाकुर जो पेशे से एक शिक्षक और दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई नेशनल योग संस्थान द्वारा प्रशिक्षित योग ट्रेनर हैं, ने भी उपस्थित ग्रामीणों को योग कौशल के प्रदर्शन द्वारा प्रशिक्षित किया।
बता दें कि सेवा ग्राम नजरा एक स्वयंसेवी संस्था है एवं उनकी इस अनूठी पहल में ग्रामीणों ने अति उत्साह से भाग लिया। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन के लिये आयोजित इस योगशाला के आयोजन में कार्यकारी सदस्य संतोष यादव, जितेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, देबू यादव, नवल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निमाई।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारीगण अध्यक्ष डी सी ठकुर, सचिव डॉ0 एम एन झा, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे







