25.6 C
New Delhi
July 9, 2026
Public Sector NewsSlider

REC Limited Supports Rural Health with ₹5.71 Crore CSR Grant to Red Cross Society in Alwar

REC Limited Supports Rural Health with ₹5.71 Crore CSR Grant to Red Cross Society in Alwar

New Delhi, Oct 06: REC Limited has allocated ₹5.71 crore under its CSR initiatives to support the Indian Red Cross Society in operating five Mobile Medical Units (MMUs) over three years, aiming to improve healthcare access for remote communities.

rec inaug1

The MMUs, launched on October 5, 2025, by Union Minister Bhupender Yadav and Rajasthan Minister Sanjay Sharma, will address healthcare needs in Alwar, Bhartari, and Behror-Kotpuli districts, reaching underserved and tribal areas.

This initiative is projected to benefit over 10,000 people monthly by providing free medical consultations, treatment, medicines, and preventive healthcare services.


केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए आरईसी की ₹5.71 करोड़ की मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को हरी झंडी दिखाई

अलवर, 6 अक्टूबर, 2025: दूरस्थ समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने मिशन के अनुरूप, आरईसी लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अलवर को तीन वर्षों की अवधि में पाँच मोबाइल चिकित्सा इकाइयों (एमएमयू) के संचालन के लिए ₹5.71 करोड़ का सहयोग दिया है।

इन एमएमयू को 5 अक्टूबर, 2025 को माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, राजस्थान सरकार श्री संजय शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस समारोह में आरईसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) टीम और महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष श्री एम. एल. मीणा के साथ-साथ जिला प्रशासन और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

जीपीएस-सक्षम ट्रैकिंग सिस्टम से लैस, ये एमएमयू राजस्थान के कुछ सबसे वंचित और आदिवासी इलाकों को कवर करते हुए, अलवर, भरतरी और बहरोड़-कोटपुली जिलों के समुदायों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाएँगे। इस पहल से हर महीने 10,000 से ज़्यादा लोगों को मुफ़्त चिकित्सा परामर्श, उपचार, दवाइयाँ और निवारक स्वास्थ्य सेवा जागरूकता का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related posts

Back to top