Usha Ananthasubramanian, Managing Director and CEO of Punjab National Bank addressed the Town Hall Meeting, held at New Delhi. The Meeting was attended by more than 750 employees of the Bank working in different branches in Delhi and Noida area.
Usha Ananthasubramanian shared the concerned areas and challenges before the Bank. She stressed the need for containing NPAs, improving productivity and higher customer satisfaction. MD & CEO called upon the Bank staff to mobilise low cost deposit and contribute in growth of quality credit. She shared her vision of converting PNB into Super Smart Bank with sales and service culture. She mentioned to change the perception of the general public of PNB from a Corporate Bank to Retail Bank. She stressed the need by making best use of customer friendly technology and rendering best customer service by frontline staff in the branches.
On this occasion, Rajesh Yaduvanshi, Field General Manager Delhi highlighted the strength of the Bank and shared his views to take the Bank forward. The Meeting had a very positive impact on staff members. This was followed by an open session in which bank officials participated enthusiastically.
……………………..
पीएनबी द्वारा टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन
श्रीमती उषा अनंतसुब्रह्मण्यन, प्रबंध निदेशक और सीईओ,पंजाब नैशनल बैंक ने नई दिल्ली में आयोजित टाउन हॉल बैठक को संबोधित किया। बैठक में दिल्ली और नोएडा क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं में कार्य कर रहे बैंक के 750 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
श्रीमती उषा अनंतसुब्रह्मण्यन ने बैंक के सम्मुख चुनौतियों एवं चिंताजनक क्षेत्रों के बारे में विचारों को साझा किया। उन्होंने एनपीए को रोकने, उत्पादकता को बढ़ाने और उच्च ग्राहक संतुष्टि की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ने अल्पलागत जमाराशियों के संग्रहण तथा गुणवत्तापूर्ण ऋणों में वृद्धि हेतु योगदान करने के लिए बैंक स्टाफ का आह्वान किया। उन्होंने पीएनबी को बिक्री एवं सेवा संस्कृति के साथ सुपर स्मार्ट बैंक में परिवर्तित करने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने सामान्य लोगों की धारण को पीएनबी के कॉर्पोरेट बैंक से रिटेल बैंक के रूप में परिवर्तित करने पर बल दिया। उन्होंने शाखाओं में अग्रिम पंक्ति के स्टाफ द्वारा ग्राहक मैत्री प्रौद्योगिकी के सर्वोत्तम उपयोग करने और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर, श्री राजेश यदुवंशी, फील्ड महाप्रबंधक,दिल्ली ने बैंक की मजबूती पर प्रकाश डाला और बैंक को आगे ले जाने के लिए अपने विचारों को साझा किया।बैठक का स्टाफ के सदस्यों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसके बाद एक खुला सत्र हुआ जिसमें बैंक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

