News from StatesSlider

दो दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पोस्टर का किया विमोचन

jodhpur yog divas

कुलपति प्रोफेसर प्रजापति एवं पीपल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री वी. एन.झा के कर कमलों द्वारा हुआ विमोचन।

देश के जाने-माने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों के होंगे विशेष व्याख्यान ।

आयुर्वेद वि वि से संबद्धता प्राप्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयो के संकाय सदस्य रहेगें उपस्थित।

14 एवं 15 अक्टूबर 2024 को आयोजित होगा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम।

जोधपुर 26.09.2024: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति एवं पीपल्स फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री वी. एन.झा , ने 14 एवं 15 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पोस्टर का विमोचन किया ।

jodhpur yog divas1

प्रोफेसर प्रजापति ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी पुणे एवं पीपल्स फाउंडेशन नई दिल्ली तथा विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित होने वाले दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेचुरोपैथी एवं देश के जाने-माने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया जाएगा, इन सत्रों में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के आंगिक एवं संबद्धता प्राप्त सरकारी एवं निजी महाविद्यालयो के संकाय सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

jodhpur yog divas2

पीपल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री वी एन झा ने बताया कि इन वैज्ञानिक सत्रों में नेचुरोपैथी एवं आयुर्वेद के छात्र भी भाग ले सकेंगे। ज्ञात हो कि आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रोग्राम में देश के विशेषज्ञों के अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी की निदेशक महोदय डॉ के. सत्यलक्ष्मी की सहभागिता रहेगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ नेचुरोपैथी के प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ चंद्रभान शर्मा, पी जी आई ए के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा, संजीवनी आयुर्वेद चिकित्सालय के अधीक्षक प्रोफेसर गोविंद गुप्ता, सी एच आर डी के निदेशक डॉ राकेश कुमार शर्मा,प्रो. चंदन सिंह, मीडिया प्रभारी प्रोफेसर दिनेशचंद्र शर्मा , डॉ.ब्रह्मानंद शर्मा, डॉ मनीषा गोयल,यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ नेचूरोपैथी एंड योगिक साइंसेज के संकाय सदस्य डॉ राकेश गुप्ता, डॉ. धन्या उषा मधु कुमार, डॉ.मार्कण्डेय बारहठ, डॉ.अजीत सिंह चारण, डॉ.शिप्रा श्रीवास्तव, श्री सतीश ठाकुर उपस्थित रहे।

डॉ दिनेश चंद्र शर्मा
मीडिया प्रभारी