Northern Railway honoured with the Build India Infra Awards 2025 for the transformative Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link, a testament to India’s engineering ingenuity
This award was presented by Union Minister of Civil Aviation, Ram Mohan Naidu Kinjarapu
New Delhi, Feb 27: In a significant recognition of engineering excellence, Northern Railway has been awarded the prestigious Build India Infra Awards 2025 for its contribution to the amazing Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link project. The award was presented by Union Minister of Civil Aviation, Ram Mohan Kinjarapu. The distinguished accolade was accepted by Ashok Kumar Verma, General Manager of Northern Railway, who acknowledged the diligence, innovation and commitment of the team involved in the project.
The award was presented in the Railways sector, highlighting its impactful influence on the industry and the communities it is set to serve. This transformative rail link stands as a testament to India’s engineering ingenuity and dedication to making the Indian Railways a state-of-the-art transit network.
The Udhampar-Srinagar-Baramulla Rail Link is a national project which shall play a pivotal role in enhancing all weather connectivity across the nation by connecting the Kashmir Valley to the rest of the country. This link is set to play a crucial role in driving socio-economic growth all across North India as well as the rest of the nation.
उत्तर रेलवे को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के लिए बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया
यह पुरस्कार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरपु द्वारा प्रदान किया गया
नई दिल्ली, 27 फरवरी 2025: उत्तर रेलवे को अद्भुत उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में योगदान के लिए प्रतिष्ठित बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन किंजरपु द्वारा प्रदान किया गया। इस विशिष्ट सम्मान को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने ग्रहण किया एवं उन्होने परियोजना में शामिल टीम के परिश्रम, नवाचार और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
यह पुरस्कार रेलवे कैटेगरी में प्रदान किया गया । यह परिवर्तनकारी रेल लिंक भारतीय रेलवे को एक अत्याधुनिक पारगमन नेटवर्क बनाने के लिए भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा और समर्पण का एक प्रमाण है।
उधमपर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक एक राष्ट्रीय परियोजना है जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़कर पूरे देश में हर मौसम में कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह रेल लिंक पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ देश के बाकी हिस्सों में सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
