Faridabad, June 16: NHPC signed a tripartite MoU with the National Sports Development Fund (NSDF) and the Sports Authority of India (SAI) to launch a major CSR initiative – “Shakti Saadhana – Empowering Weightlifters for Sporting Brilliance” on 16th June 2025 at SAI headquarters, New Delhi in the presence of Uttam Lal, Director (Personnel), NHPC.
Under this initiative, NHPC will provide support for the training of young weightlifting talent (aged 9–13) across 30 States/UTs in the country. The programme will include residential training, professional coaching, physiotherapy and other necessary facilities.
The MOU was signed by Miren Kumar Verma, HoD, CSR & SD Division, NHPC, Kamkhan Singh, Under Secretary, NSDF and Col. N.S. Johal ,CEO (TOPS), SAI.
एनएचपीसी ने युवा प्रतिभाशाली भारोत्तोलकों (वेटलिफ़्टर्स) को सशक्त करने के लिए एनएसडीएफ और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
एनएचपीसी ने श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी की उपस्थिति में दिनांक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली स्थित साई मुख्यालय में एक प्रमुख सीएसआर पहल – “शक्ति साधना – खेल प्रतिभा के लिए भारोत्तोलकों को सशक्त बनाना” शुरू करने के लिए राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इस पहल के तहत, एनएचपीसी देश के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 9-13 वर्ष के युवा भारोत्तोलन प्रतिभाओं के प्रशिक्षण के लिए सहायता प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में आवासीय प्रशिक्षण, व्यावसायिक कोचिंग, फिजियोथेरेपी और अन्य आवश्यक विशेष सुविधाएं शामिल होंगी।
इस समझौता ज्ञापन पर श्री मिरेन कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर एवं एसडी विभाग, एनएचपीसी, श्री कामखान सिंह, अवर सचिव, एनएसडीएफ और कर्नल एन.एस.जोहल, सीईओ (टॉप्स), साई ने हस्ताक्षर किए।
