Public Sector NewsSlider

NHPC signs MOU with IOCL

NHPC signs MOU with IOCL

NHPC signs MOU with IOCL for Development of Pumped Storage and other Renewable Energy Projects

Faridabad, June 28: NHPC signed MOU with IOCL on 27th June 2025 for collaboration and exploring opportunities for Development of Pumped Storage and other Renewable Energy Projects in India and overseas country in Joint Venture Mode.

The MOU was signed by Rajat Gupta, Executive Director (SBD&C) from NHPC and Pravin Dongre, Executive Director (SD) from IOCL in the presence of R.K. Chaudhary, CMD, R.P. Goyal, Director (Finance), Suprakash Adhikari, Director (Technical) and GM (SBD&C) from NHPC and Suman Kumar, Director (P&BD) & Manoj Nanda, CGM (SD) from IOCL.

The MOU aims to foster long term collaboration between NHPC and IOCL for exploring the opportunities in the sector and development of Pumped Storage, Hydroelectric and other Renewable Energy projects in the country and abroad. The collaboration shall open new pathways for faster expansion of Renewable Energy portfolio of both the companies.


 

एनएचपीसी ने पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए
आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

एनएचपीसी ने 27 जून 2025 को भारत और विदेशों में संयुक्त उद्यम मोड में पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास तथा इन क्षेत्रों में नए अवसरों की खोज के लिए आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएचपीसी की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) श्री रजत गुप्ता और आईओसीएल की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसडी) श्री प्रवीण डोंगरे ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री आर.के. चौधरी, निदेशक (वित्त) श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (तकनीकी) श्री सुप्रकाश अधिकारी,  महाप्रबंधक (एसबीडी एंड सी) तथा आईओसीएल के निदेशक (पी एंड बीडी) श्री सुमन कुमार एवं श्री मनोज नंदा, मुख्य महाप्रबंधक (एसडी) उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एनएचपीसी और आईओसीएल के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इस क्षेत्र में अवसरों की खोज की जा सके और देश तथा विदेशों में पंप स्टोरेज, जलविद्युत और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास किया जा सके। इस सहयोग से दोनों कंपनियों के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के तेजी से विस्तार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

Related posts

Back to top