Faridabad, March 04: NHPC, India’s premier hydropower company organized ‘Vasant Utsav 2023’ under ‘Azadi ka Amrit Mahotsav’ with great fervour and enthusiasm at the NHPC Residential complex, Surajkund, Faridabad on 4th March 2023. The programme was inaugurated by R.K. Vishnoi, CMD, NHPC in the presence of Y.K. Chaubey, Director (Technical) & Director (Personnel), R.P. Goyal, Director (Finance), Santosh Kumar, CVO, NHPC, Smt. Chanchal Vishnoi, Smt. Pushpa Chaubey, Smt. Gayatri Goyal, Smt. Nisha Singh and other members of Ladies welfare association.
Speaking on the occasion, R.K.Vishnoi, CMD, NHPC said that NHPC is India’s premier hydropower company which has crossed several milestones in the field of hydropower development and is poised for achieving greater heights in the future.
The Vasant Utsav was celebrated to welcome the arrival of spring and to showcase the rich and diverse Indian culture. A number of stalls promoting local handicrafts, dress materials, food delicacies, puppet show etc. from various states/ union territories as J&K, Himachal Pradesh, Sikkim, West Bengal, Manipur, Uttarakhand, Assam etc. and were set up by NHPC Power Stations/ Projects/ Regional Offices. The special attractions of the Utsav were performances from renowned Manipuri Singer Ms. Rani Sharma and traditional Bihu dance by All Assamese Students Union, New Delhi. A flower show was also put up by NHPC employees and their family members during the occasion.
एनएचपीसी द्वारा वसंत उत्सव 2023 का आयोजन
एनएचपीसी, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी ने 4 मार्च 2023 को एनएचपीसी आवासीय परिसर, सूरजकुंड, फरीदाबाद में ‘आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत ‘वसंत उत्सव 2023’ का आयोजन बड़े जोश और उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी द्वारा श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी) और निदेशक (कार्मिक), श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री संतोष कुमार, सीवीओ, एनएचपीसी चंचल विश्नोई, श्रीमती पुष्पा चौबे, श्रीमती गायत्री गोयल, श्रीमती निशा सिंह सहित महिला एनएचपीसी महिला कल्याण संघ की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री आर. के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी ने कहा कि एनएचपीसी भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी है जिसने जलविद्युत विकास के क्षेत्र में कई मील के पत्थर पार किए हैं और भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए तैयार है।
वसंत आगमन का स्वागत करने और भारतीय संस्कृति की समृद्धता और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए वसंत उत्सव मनाया गया। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, उत्तराखंड, असम आदि जैसे विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय हस्तशिल्प, पोशाक सामग्री, खाद्य व्यंजनों, कठपुतली शो आदि को बढ़ावा देने वाले कई स्टाल एनएचपीसी पावर स्टेशनों/परियोजनाएं/क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्थापित किए गए थे। उत्सव के विशेष आकर्षण में प्रसिद्ध मणिपुरी गायिका सुश्री रानी शर्मा का प्रदर्शन और ऑल असमिया स्टूडेंट्स यूनियन, नई दिल्ली द्वारा पारंपरिक बिहू नृत्य शामिल था। इस अवसर पर एनएचपीसी के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पुष्प प्रदर्शनी भी लगाई गई।






