Faridabad, March 05: Krishan Pal Gurjar, Minister of State, Ministry of Power & Ministry of Heavy Industries, Govt. of India inaugurated the RMC road works funded by NHPC on 04.03.23. R.K. Vishnoi, CMD, NHPC was also present on the occasion. The Hon’ble Minister expressed his gratitude to NHPC for extending their support for the RMC road works by NHPC. Speaking on the occasion, R.K. Vishnoi, CMD, NHPC said that as an organization NHPC is always committed to contribute towards the welfare of people at large and is working towards nation building.
The road works are being carried out by Municipal Corporation of Faridabad from Omaxe Gurukul T Point to Mathura Road (Mall road in Greenfield area) and Mathura Road to NHPC Mini Chowk, Faridabad. NHPC has committed to contribute Rs 4.89 crore towards this project for which MOU with MCF shall be signed shortly.
माननीय राज्य मंत्री, विद्युत मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय ने एनएचपीसी द्वारा वित्तपोषित
आरएमसी सड़क कार्यों का उद्घाटन किया
श्री कृष्ण पाल गुर्जर, माननीय राज्य मंत्री, विद्युत मंत्रालय व भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने 05.03.23 को एनएचपीसी द्वारा वित्तपोषित आरएमसी सड़क कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी भी उपस्थित थे। माननीय मंत्री ने एनएचपीसी द्वारा आरएमसी सड़क कार्यों हेतु अपना सहयोग देने के लिए एनएचपीसी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी ने कहा कि एनएचपीसी एक संगठन के रूप में हमेशा बड़े पैमाने पर लोगों के कल्याण के लिए योगदान देने हेतु तत्पर है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सदैव कार्यरत है
फरीदाबाद नगर निगम द्वारा ओमैक्स गुरुकुल टी प्वाइंट से मथुरा रोड (ग्रीनफील्ड क्षेत्र में मॉल रोड) और मथुरा रोड से एनएचपीसी मिनी चौक, फरीदाबाद तक सड़क का कार्य किया जा रहा है। एनएचपीसी इस कार्य के लिए 4.89 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए एमसीएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।







