Faridabad, April 20 : CMD, NHPC, R.K. Vishnoi met Prime Minister of Nepal Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’ on 19.04.2023. CMD, NHPC apprised the Rt. Hon’ble Prime Minister about NHPC initiatives in Nepal. CMD, NHPC offered NHPC expertise for harnessing the untapped hydropower potential in Nepal and requested for greater opportunities for NHPC in Nepal.
During his visit to Nepal, CMD, NHPC also met Minister of Energy, Water Resources and Irrigation Shakti Bahadur Basnet, Hon’ble Finance Minister, Dr. Prakash Sharan Mahat, Foreign Minister, Narayan Prakash Saud, Chief Secretary, Shanker Das Bairagi, Energy Secretary Dinesh Ghimire and CEO of IBN, Sushil Bhatta. The focus of the discussions was on the overall hydropower development in Nepal and the key role NHPC can play in this regard. The dignitaries appreciated NHPC’s initiatives and its commitment towards development of hydropower in Nepal.
Y. K. Chaubey, Director (Technical), Rajat Gupta, Executive Director (SBD&C) and other senior officers of NHPC were also present during the discussions.
CMD, NHPC also addressed the plenary session of the Power Summit ‘23, organized by Independent Power Producers’ Association, Nepal (IPPAN) on 19.04.2023. The session was attended by Hon’ble Minister of Energy, Water Resources & Irrigation, Energy Secretary, Govt. of Nepal and other delegates. In his key note address CMD, NHPC deliberated on the critical role of hydropower in the overall economic development. He further emphasised on the need to develop the hydropower projects to meet the energy demand.
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की
एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, श्री आर के विश्नोई ने दिनांक 19.04.2023 को नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय प्रधानमंत्री को नेपाल में एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल में अप्रयुक्त जलविद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए एनएचपीसी की विशेषज्ञता की पेशकश की और नेपाल में एनएचपीसी के लिए और अधिक अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया।
नेपाल की अपनी यात्रा के दौरान, एनएचपीसी के सीएमडी महोदय ने नेपाल के माननीय ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री श्री शक्ति बहादुर बसनेट, माननीय वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत, विदेश मंत्री श्री नारायण प्रकाश सौद, मुख्य सचिव श्री शंकर दास बैरागी, ऊर्जा सचिव श्री दिनेश घिमिरे और आईबीएन के सीईओ श्री सुशील भट्ट से भी मुलाकात की। चर्चा, नेपाल में समग्र जलविद्युत विकास एवं एनएचपीसी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित रही। गणमान्य व्यक्तियों ने एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल और नेपाल में जलविद्युत के विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
चर्चा के दौरान श्री वाई के चौबे, निदेशक (तकनीकी), श्री रजत गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) एवं एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने दिनांक 19.04.2023 को इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, नेपाल (आईपीपीएएन) द्वारा आयोजित पावर समिट ’23 के पूर्ण सत्र को भी संबोधित किया। इस सत्र में नेपाल के माननीय ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री, ऊर्जा सचिव, नेपाल सरकार तथा अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने अपने मुख्य संबोधन में समग्र आर्थिक विकास में जलविद्युत की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए जलविद्युत परियोजनाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।







