34.4 C
New Delhi
July 4, 2026
Public Sector NewsSlider

Chairman and Director, NHPC gets additional charge of post of Chairman and Director, SJVNL

nhpc cmd

Faridabad, Nov 28: Raj Kumar Chaudhary, CMD, NHPC has been entrusted with the additional charge of the post of Chairman and Managing Director, SJVN Limited. Chaudhary is currently holding the post of Chairman and Managing Director at NHPC, India’s premier hydropower company and a Navratna enterprise of the Government of India. A seasoned professional, Chaudhary has over 35 years of rich and vast experience in the power sector and hydropower development. He possesses expertise and deep knowledge in all aspects of development of a hydro-project from concept to commissioning and has contributed in development of hydropower in India and Bhutan.

 

Chaudhary is a graduate in Civil Engineering from BIT Sindri and has also done Advance Diploma in Management. He joined NHPC in 1989 as a Probationary Executive (Civil) at Koel Karo HE Project, Jharkhand. In an outstanding career, Chaudhary steadily rose to various positions in NHPC including the post of Director (Technical), NHPC, before being finally taking over as Chairman and Managing Director of NHPC on 7th August 2024. Chaudhary has also served as Director (Technical) in Mangdechhu & Punatsangchhu-II HE Projects in Bhutan.

 

Chaudhary worked at Kalpong HE Project from concept to commissioning. The project was commissioned 16 months ahead of schedule. It was a remarkable achievement for NHPC as the project was located in a very remote island of Andaman & Nicobar. Chaudhary has played active role in commissioning of Teesta-V HE Project (510 MW) in Sikkim and Mangdechhu HE Project (720 MW) in Bhutan. Chaudhary was also instrumental in repairing of HRT of 1020 MW Tala HE Project in Bhutan as an expert member.

 

————————————————————————————————————————————————————————-

 

अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकएनएचपीसी को एसजेवीएनएल के  अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

 

श्री राज कुमार चौधरी, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी को एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में श्री चौधरी भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का नवरत्न उद्यम एनएचपीसी में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। एक अनुभवी पेशेवरश्री चौधरी के पास विद्युत क्षेत्र और जलविद्युत विकास के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का समृद्ध और व्यापक अनुभव है। आपके पास जलविद्युत परियोजना के विकास की संकल्पना से लेकर कमीशनिंग तक के सभी पहलुओं में विशेषज्ञता और गहन ज्ञान है और उन्होंने भारत और भूटान में जलविद्युत के विकास में योगदान दिया है ।

 

श्री चौधरी बीआईटी सिंदरी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और उन्होंने मैनेजमेंट में एडवांस डिप्लोमा भी अर्जित किया है। आपने वर्ष 1989 में झारखंड के कोयल कारो जलविद्युत परियोजना में प्रोबेशनरी एक्जीक्यूटिव (सिविल) के पद से एनएचपीसी में अपनी सेवा की शुरुआत की। अगस्त 2024 को एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक का पदभार संभालने से पहले अपने उत्कृष्ट करियर में श्री चौधरी ने एनएचपीसी में विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिसमें एनएचपीसी के निदेशक (तकनीकी) का पद भी शामिल है। श्री चौधरी ने भूटान में मंगदेछू और पुनात्सांगछू-II जलविदयुत परियोजनाओं में निदेशक (तकनीकी) के पद पर  भी कार्य किया है।

 

श्री चौधरी ने कलपोंग जलविद्युत परियोजना की संकल्पना से लेकर कमीशनिंग तक कार्य किया। यह परियोजना निर्धारित समय से 16 महीने पहले चालू की गई । एनएचपीसी के लिए यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि थी क्योंकि यह परियोजना अंडमान एवं निकोबार के एक सुदूरवर्ती द्वीप में अवस्थित थी। श्री चौधरी ने सिक्किम में तीस्ता-जलविद्युत परियोजना (510 मेगावाट) और भूटान में मांगदेछू जलविद्युत परियोजना (720 मेगावाट) को चालू करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। श्री चौधरी ने विशेषज्ञ सदस्य के रूप में भूटान में 1020 मेगावाट ताला जलविद्युत परियोजना के एचआरटी की मरम्मत के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related posts

Back to top