News from StatesPhoto Gallery

जिला कारागार बुलन्दशहर को आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र

bulandshahr jail iso e1613962965286

बुलन्दशहर, 20 फरवरी जिला कारागार में गुणवत्तायुक्त प्रशासनिक व्यवस्था, अनुशासन एवं प्रबन्ध प्रणाली का पालन कराये जाने के साथ बन्दियों को सकुशल, सुरक्षित रखरखाव, उनके मानवाधिकार के सरंक्षण किये जाने, कारागार में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास मिशन हेतु कम्प्यूटर, सिलाई आदि कार्यो का प्रशिक्षण दिलाये जाने, कारागार में जेल रेडियों के माध्यम से बन्दियों का मनोरंजन करने, बन्दियों के नैतिक एवं मानसिक उत्थान हेतु चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के सुधारात्मक कार्यक्रमों, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा अधिकृत आर0डी0सी0एल0 साल्यूशन प्रा0लि0 की निगरानी टीम द्वारा लगातार भ्रमण करते हुए जिला कारागार के मानकों पर खरा उतरने पर जिला कारागार बुलन्दशहर को आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र दिया गया है।

आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला कारागार बुलन्दशहर को आईएसो प्रमाण पत्र दिये जाने पर जेल अधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा बन्दियों हेतु ऊच्च कोटि की व्यवस्था के अतिरिक्त रसोई में इलेक्ट्रानिक मशीन के द्वारा रोटी बनाये जाने, जेल रेडियों से मनोरंजन करने, साफ-सफाई, स्वच्छता आदि कार्यो की टीम द्वारा निगरानी करने के उपरान्त मानकों के आधार पर बुलन्दशहर जिला कारागार को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में बुलन्दशहर कारागार सहित 03 जिला कारागार को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया है। भविष्य में भी जिला कारागार प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को बनाये रखते हुए बन्दियों को सुविधायें प्रदान की जायेगी ऐसी कामना करते हुए जेल प्रशासन को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रवीन्द्र कुमार, जेल अधीक्षक श्री ओ0पी0 कटियार, जेलर श्री राजेश पाण्डेय, डिप्टी जेलर उपस्थित रहे।

Related posts

Back to top