Mumbai, Jan 20: Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL), a Maharatna Public Sector Enterprise and one of India’s largest integrated oil refining and marketing companies, has signed a Sale Purchase Agreement (SPA) with Abu Dhabi Gas Liquefaction Company (ALNG), a subsidiary of ADNOC Gas, for the procurement of Liquefied Natural Gas (LNG) for a 10-year term.
Under this SPA, HPCL will receive LNG at its 5 Million Tonne per annum LNG Regasification Terminal at Chhara, Gujarat, inaugurated by the Prime Minister in September 2025.
The supplies under this agreement will cater to the needs of HPCL’s refineries, City Gas Distribution (CGD) network, and gas demand across vital sectors, including fertilizers, power, and petrochemicals.
This collaboration reinforces HPCL’s position as a reliable supplier of natural gas, enhancing its petroleum product portfolio to meet India’s growing energy needs.
Additionally, the partnership aligns with India’s goal of increasing the share of gas in its energy mix and underscores the importance of long-term contracts in ensuring reliability, affordability, and supply security in a volatile geopolitical and global energy landscape.
Furthermore, this agreement highlights the strengthening ties between India and the UAE, with India being the largest LNG customer of the UAE.
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा एडीएनओसी गैस के साथ दीर्घकालिक एलएनजी बिक्री और खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत तेल परिशोधन और विपणन कंपनियों में से एक हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी द्वारा एडीएनओसी गैस की सहायक कंपनी अबू धाबी गैस लिक्विफ़ैक्शन कंपनी (एएलएनजी) के साथ द्रवित प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद हेतु एक 10 वर्षीय बिक्री और खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किए गए। एडीएनओसी गैस एक विश्वस्तरीय, बड़े पैमाने पर एकीकृत गैस प्रसंस्करण और बिक्री कंपनी है जो गैस मूल्य शृंखला में परिचालन करती है।
इस एसपीए की शर्तों के तहत, एचपीसीएल को गुजरात के छारा में स्थित अपने 5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले एलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल पर एलएनजी प्राप्त होगी जिसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2025 में राष्ट्र के समर्पित किया गया था।
इस समझौते के तहत आपूर्ति एचपीसीएल को उसकी रिफाइनरियों, सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क और प्रमुख क्षेत्रों जैसे उर्वरक, बिजली और पेट्रोकेमिकल्स आदि में गैस की मांग को पूरा करने में मदद करेगी। यह साझेदारी एचपीसीएल की प्राकृतिक गैस के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थिति को और मजबूत करेगी और देश की बढ़ती और बदलती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उसके अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के पोर्टफोलियो के साथ पूरक सिद्ध होगी।
यह कार्यनीतिक साझेदारी एचपीसीएल को भारत की ऊर्जा बास्केट में गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने की आकांक्षाओं के साथ जोड़ती है। ऐसे दीर्घकालिक अनुबंध अत्यंत परिवर्तनशील भू-राजनीतिक और बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के बीच विश्वसनीयता, किफायती मूल्य और आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह समझौता भारत और यूएई के बीच संबंधों की गहराई को दर्शाता है जहां भारत यूएई का सबसे बड़ा एलएनजी ग्राहक है।
