29.3 C
New Delhi
July 22, 2026
Public Sector NewsSlider

IIT Kanpur Clinches Title at NTPC Electron Quiz 2025

IIT Kanpur Clinches Title at NTPC Electron Quiz 2025

New Delhi, Dec 21: NTPC concluded the Electron Quiz 2025 National Finale on December 19 at its Power Management Institute in Noida, featuring intense competition among top engineering and management institutions like IIM Calcutta and IIT Kanpur.

The champions, IIT Kanpur’s team of Aditya Padhi and Sparsh Pradeep Jain, won Rs 1 Lakh, while IIM Lucknow and IIM Calcutta secured the runner-up positions with prizes of Rs 60,000 and Rs 40,000, respectively.

Anil Kumar Jadli, NTPC’s HR Director, emphasized the quiz’s role as a prestigious platform for intellectual engagement.

The event included regional rounds with 639 teams nationwide and aimed to foster analytical thinking among students while enhancing NTPC’s connection with academia. NTPC Ltd, contributing nearly 25% to India’s electricity, is focused on increasing its renewable energy capacity as part of its commitment to sustainability.


एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 के राष्ट्रीय फाइनल में आईआईटी कानपुर बना विजेता

नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2025: एनटीपीसी ने नोएडा स्थित एनटीपीसी पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (पीएमआई) में 19 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 के राष्ट्रीय फाइनल का सफलतापूर्वक आयोजन किया। फाइनल मुकाबले में देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों—आईआईएम कोलकाता, आईआईएम नागपुर, आईआईएम लखनऊ, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर और एक्सएलआरआई जमशेदपुर—के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

आईआईटी कानपुर की टीम, जिसमें आदित्य पाधी और स्पर्श प्रदीप जैन शामिल थे, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 का खिताब जीत लिया और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की। आईआईएम लखनऊ के प्रशांत सिंह चौहान और निश्‍चय शोपूरकर ने प्रथम उपविजेता स्थान हासिल करते हुए 60,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीती, जबकि आईआईएम कोलकाता के कुमार कीर्ति और शिवदर्शन एस द्वितीय उपविजेता रहे और उन्हें 40,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जाडली, निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉन क्विज़ ने वर्षों से देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा मस्तिष्कों की भागीदारी को आकर्षित किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्विज़ एक प्रतिष्ठित बौद्धिक मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो ज्ञान, उत्कृष्टता और एनटीपीसी तथा भारत के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सार्थक सहभागिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।

इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 में देशभर से व्यापक भागीदारी देखने को मिली, जिसे एक सुव्यवस्थित मल्टी-सिटी फॉर्मेट के माध्यम से आयोजित किया गया। 22 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच रांची, रायपुर, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, पटना, हैदराबाद, चेन्नई और नोएडा सहित प्रमुख शहरों में आयोजित क्षेत्रीय राउंड्स में कुल 639 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन 18 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय सेमीफाइनल और उसके बाद 19 दिसंबर 2025 को पीएमआई में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल के साथ हुआ।

इलेक्ट्रॉन क्विज़, एनटीपीसी की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य छात्रों में बौद्धिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक जगत के साथ संगठन के जुड़ाव को मजबूत करना है।

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उपयोगिता कंपनी है, जो देश की कुल विद्युत आवश्यकताओं का लगभग एक-चौथाई योगदान देती है। कंपनी की स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है। भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों के अनुरूप, एनटीपीसी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। थर्मल, जलविद्युत, सौर और पवन ऊर्जा सहित विविध उत्पादन पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और सतत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए समर्पित है।

Related posts

Back to top