Public Sector NewsSlider

MRPL Celebrates Hindi Day 2025 and Concludes Hindi Fortnight with Enthusiasm

MRPL Celebrates Hindi Day 2025 and Concludes Hindi Fortnight with Enthusiasm

New Delhi, Oct 01: The Hindi Fortnight Valedictory Function and Hindi Day Celebration 2025 at MRPL on September 26, 2025, featured a cultural evening titled “Sitaro Ki Raat – Golden Classic and Contemporary Songs,” attended by over 1000 people.

mrpl celebrate1

The event was chaired by Devendra Kumar and featured guests Dr. Deepak Prabhakar and Krishna Hegde Miyar. During the fortnight, 12 Hindi competitions were held, with about 700 employees and 500 students participating.

mrpl celebrate2

Winners were awarded certificates, and the 14th edition of MRPL Pratibimb Hindi Grah Patrika was released. Kumar emphasized the significance of using simple Hindi for effective communication.


दिनांक 26 सितम्बर 2025 को एमआरपीएल रिफाइनरी में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह एवं हिंदी दिवस-2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सितारों की रात – गोल्डन क्लासिक और कंटेम्परेरी गीतों से सजी एक शाम”  सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग आयोजन एमईआरसी में किया गया। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्त अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं व्‍यापार विकास) डॉ. दीपक प्रभाकर पी. तथा श्री कृष्ण हेग्‍डे मियार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

हिंदी पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों, परिजनों एवं रिफाइनरी के आस-पास के स्‍कूलों के लिए 12 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस समारोह के दौरान विजेताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रतियोगिताओं में लगभग 700 कर्मचारियों तथा 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

 इसी अवसर पर मंच से एमआरपीएल प्रतिम्ब हिंदी गृह पत्रिका के 14वें अंक का लोकार्पण भी किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी को यथासंभव सरल रूप में प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि भाषा जितनी सरल होगी, संप्रेषण उतना ही प्रभावी होगा।

Related posts

Back to top