Faridabad, Sept 01: NHPC organized a Knowledge Sharing Session under capacity building programme at Corporate Office Faridabad on 1st September 2023 at Corporate Office. The programme is part of the three-month campaign on various Preventive Vigilance measures which is a prelude to ‘Vigilance Awareness Week 2023’ scheduled to be held from 30th October 2023 – 5th November 2023. The session was carried out under the guidance of Santosh Kumar, IFoS, Chief Vigilance Officer (CVO), NHPC. Shailendra Singh, Chief Technical Examiner (CTE), CVC delivered a lecture on Technical Matters (Public Procurement) during the session held for senior officials of NHPC Corporate Office and also for its Units/Joint Ventures through online mode.
On this occasion, a short video clip regarding ‘How to Lodge’ a PIDPI Complaint was also released by CTE and CVO, NHPC.
एनएचपीसी ने “सार्वजनिक खरीद” पर नॉलेज शेयरिंग सत्र का आयोजन किया
एनएचपीसी ने 1 सितंबर 2023 को निगम मुख्यालय, फ़रीदाबाद में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत एक नॉलेज शेयरिंग सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विभिन्न निवारक सतर्कता उपायों के साथ तीन माह के अभियान का हिस्सा है जो 30 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की प्रस्तावना है। यह सत्र श्री संतोष कुमार, आईएफओएस, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएचपीसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। श्री शैलेन्द्र सिंह, मुख्य तकनीकी परीक्षक (सीटीई), सीवीसी ने एनएचपीसी निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और एनएचपीसी की इकाइयों/संयुक्त उद्यमों के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित सत्र के दौरान तकनीकी मामलों (सार्वजनिक खरीद) पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर सीटीई और सीवीओ, एनएचपीसी द्वारा पीआईडीपीआई के तहत शिकायत ‘कैसे दर्ज करें’ के संबंध में एक लघु वीडियो क्लिप भी जारी की गई।







