Faridabad, Dec 06 : NHPC Limited paid tribute to Bharat Ratna Baba Saheb Dr. B.R. Ambedkar on his 67th Mahaparinirvan Diwas at its Corporate Office on 6th December 2022. A special function was organized by NHPC SC/ST Employees Welfare Association on this occasion. During the function R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC, office-bearers and members of NHPC SC/ ST Employees Welfare Association, other senior officers and employees of NHPC offered floral tribute to Baba Saheb.
एनएचपीसी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को उनके 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजली अर्पित की
एनएचपीसी लिमिटेड ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को उनके 67वें महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2022 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर एनएचपीसी एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा एक विशेष समारोह आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी, एनएचपीसी एससी/ एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किया।







