Photo GalleryPublic Sector News

NHPC organizes Nukkad natak, human chain and walkathon under Vigilance Awareness Week 2022

04nhpc week

Faridabad, 04.11.2022: NHPC organized ‘nukkad natak’ and human chain activity during Vigilance Awareness Week 2022 at NHPC Corporate Office, Faridabad on 4.11.2022. The Nukkad natak and human chain were organized in association with Murari Lal Senior Secondary School, Faridabad. During the programme a human chain was formed by the students from the school premises till NHPC Corporate Office with the aim of spreading awareness on vigilance. After the human chain activity a ‘nukkad natak’ was also enacted by the students at NHPC Corporate Office.

The students spread the message of rooting out the widespread corruption in the society through the nukkad natak and human chain activity. Apart from this, the students also highlighted the main objectives of Vigilance Awareness Week observed under the theme ‘Corruption free India for a developed Nation’ and NHPC initiatives in eradicating corruption.

A walkathon was also organized for NHPC employees on the occasion.  The walkathon was flagged off by Shri Y.K. Chaubey, CMD, NHPC in the presence of Shri R.P. Goyal, Director (Finance), NHPC and Shri Biswajit Basu, Director (Projects), NHPC. A large number of school students and NHPC employees participated in the walkathon and also resolved their commitment towards vigilance.

NHPC observed Vigilance Awareness Week from 31.10.2022 to 06.11.2022 wherein various programs like essay writing, debate, poetry recitation, painting competition etc. had been organized.


एनएचपीसी के निगम मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक,
मानव शृंखला तथा वाकथान का आयोजन
 

 

एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2022 को नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला आयोजित की गई। नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल प्रांगण से एनएचपीसी के निगम मुख्यालय तक सतर्कता जागरूकता हेतु मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला के पश्चात एनएचपीसी प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

समाज में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला के माध्यम से जनसंदेश दिया गया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के मुख्य उद्देश्यों तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन में एनएचपीसी की भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत एनएचपीसी कार्मिकों हेतु एक वाकथान का भी आयोजन किया गया। वाकथान को श्री वाई. के. चौबे, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री आर. पी. गोयल, निदेशक (वित्त) तथा श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी भी उपस्थित थें। वाकथान में बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों तथा एनएचपीसी कार्मिकों ने प्रतिगिता की एवं सतर्कता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक आयोजित किए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध लेखन, वाद विवाद, कविता पाठ, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।