34.5 C
New Delhi
June 6, 2026
Photo GalleryPublic Sector News

Ministry of Home Affairs, Govt. of India confers NHPC with Rajbhasha Kirti Puruskar

15nhpc award

Faridabad, Sept 15: NHPC’s has been awarded ‘Second Prize’ under ‘Rajbhasha Kirti Puruskar’ in Region ‘A’ by Ministry of Home Affairs, Govt. of India for the year 2021-22 under ‘Rajbhasha Kirti Puruskar’ scheme. Y.K. Chaubey, CMD, NHPC received the award during Hindi Diwas function on  14th September, 2022 at Deen Dayal Upadhyay Indoor Stadium, Surat, Gujarat. Rajbhasha Kirti Puraskar is the highest award given by the Government of India in the field of Official Language implementation. 

It is pertinent to mention that this award has been conferred for the 10th time to NHPC for its excellent implementation of Official Language in the Public Sector Undertakings category. NHPC has made progressive progress in the field of Hydropower Generation and Development as well as in the field of Official Language. NHPC has also been honored with several Rajbhasha Awards at the National Level for its remarkable achievements in the field of Official Language implementation.


गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा एनएचपीसी को राजभाषा कीर्त‍ि पुरस्कार

 एनएचपीसी को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार योजना के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक के कर कमलों से श्री वाई.के.चौबे, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने दिनांक 14 सितंबर, 2022 को दीन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में ग्रहण किया।

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए एनएचपीसी को यह पुरस्कार 10वीं बार प्रदान किया गया है। एनएचपीसी ने जलविद्युत उत्पादन और विकास के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में भी उत्तरोत्तर प्रगति की है। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में एनएचपीसी की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक राजभाषा पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।