Faridabad, Aug 31: A Memorandum of Understanding (MoU) was signed between NHPC Limited and PTC India Limited for sale of power to be generated from upcoming West Seti & Seti River-6 Projects in Nepal at NHPC Corporate Office Faridabad on 30th August 2022.
The MoU was signed by A.K. Singh, CMD, NHPC and Dr.Rajib K. Mishra, CMD, PTC India Limited. On this occasion, R.P.Goyal, Director (Finance) Biswajit Basu, Director(Projects), V.R. Shrivastava, Executive Director(SBD&C) from NHPC and Harish Saran, Executive Director(Commercial & Operations), Pankaj Goel, CFO and Bikram Singh, EVP-Marketing from PTC India were also present.
As per the MoU, PTC shall purchase the Contracted Capacity from NHPC from date of commercial operation of above Projects for onward sale to the State Utilities/Discoms/Bulk Consumers on long term basis in India and neighboring countries. PTC shall also endeavor to sell any untied capacity on medium/short term basis or on power exchanges.
एनएचपीसी ने नेपाल के पश्चिम सेती और सेती नदी–6 परियोजनाओं की विद्युत बिक्री व्यवस्था के लिए
पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नेपाल में आगामी पश्चिम सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पन्न होने वाले विद्युत की बिक्री के लिए एनएचपीसी लिमिटेड और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
श्री अभय कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी लिमिटेड तथा डॉ राजीब कुमार मिश्रा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी की ओर से श्री आर. पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री बिस्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), श्री वी. आर. श्रीवास्तव, कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी)तथा पीटीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से श्री हरीश सरन, कार्यपालक निदेशक (वाणिज्यिक व संचालन), श्री पंकज गोयल, सीएफओ व श्री बिक्रम सिंह ईवीपी-मार्केटिंग भी उपस्थित रहे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी, भारत और पड़ोसी देशों में दीर्घावधि के आधार पर राज्य यूटिलिटी/डिस्कॉम/थोक उपभोक्ताओं को बिक्री के लिए उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक प्रचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के अनुरूप विद्युत खरीदेगा। पीटीसी किसी भी संयुक्त क्षमता को मध्यम/अल्पकालिक आधार पर या पावर एक्सचेंजों पर बेचने का भी प्रयास करेगा।







