Water Conservation

6 लाख कदम जल संवर्धन के लिए

jalmarathon e1616042086178

जल मैराथन जो कि अपने आप में ही एक बहुत बड़ी मुहिम के रूप में लोगों का प्यार पा रहा है इस के शुभारंभ के अवसर पर माननीय चेयरमैन नगर पालिका परिषद श्री अशोक कुमार जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नेहरू युवा केंद्र श्री दिनेश प्रताप सिंह, तहसीलदार भदोही, कोतवाल भदोही श्री सदानंद सिंह, संगठन मंत्री राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सुश्री रिचा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री बालेश्वर द्विवेदी, उपस्थित थे जल मैराथन के विषय में बताते हुए वाटर इन इंडिया के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर शिशिर चंद्रा ने बताया कि यह मैराथन लोगों को जल संवर्धन के प्रति संवेदित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है जो कि जनपद भदोही से प्रारंभ होकर प्रयागराज प्रतापगढ़ रायबरेली होते हुए कुल लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय कर दिनांक 22 मार्च 2021 को गांधी भवन लखनऊ में संपन्न होगी।

water marathon e1616042289411

इस दौरान जल मैराथन धावकों द्वारा कुल 600000 कदम की मैराथन की जाएगी हर कदम जल संवर्धन की ओर बढ़ता रहेगा और जन जागरूकता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस दौरान यह जल मैराथन कुल 13 पड़ाव लेगी जहां पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दैनिक जीवन में पानी के बुद्धिमत्ता पूर्ण उपयोग तथा वर्षा जल के संचयन के प्रति संवेदित किया जाएगा। जनपद स्तर पर यह एक अनोखी पहल है जिसमें मैराथन धावक नायक बिंद दौड़ कर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैराथन धावक श्री मुरलीधर साइकिल पर एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंद्र कुमार जी साइकिल पर भदोही से लखनऊ की दूरी तय करेंगे।

चेयरमैन नगर पालिका परिषद ने बताया की पानी ही जिंदगानी है और जितना आज सोच समझकर हम इसका इस्तेमाल करेंगे उतना ही हमारे आगे आने वाली पीढ़ी के लिए बचा रहेगा इसलिए पानी की एक-एक बूंद को व्यर्थ ना गवाएं एवं प्रकृति द्वारा प्रधान किए जाने वाले जल जिसे हम बरसात कहते हैं उसका संचयन कर भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया की वर्तमान समय में हम पानी को खरीद रहे हैं जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी और एक समय ऐसा भी आ सकता है कि हम बहुत कीमत अदा करने के बावजूद भी पानी को नहीं पा सकेंगे यदि इस स्थिति से बचना है तो हमें हर हाल में इस बात को समझना होगा की पानी को बनाया नहीं जा सकता है किंतु व्यवहार को परिवर्तित करके इसे कल के लिए सुरक्षित अवश्य किया जा सकता है।

आज मीडिया से बातचीत करते हुए वॉटरएड इंडिया के जिला समन्वयक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की आज जल मैराथन के पहले दिन मे 43 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ज्ञानपुर केएनपीजी कॉलेज गोपीगंज में ओम शिक्षण संस्थान में विश्राम लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हुए हंडिया पहुंची है इस दौरान जल मैराथन के माध्यम से लगभग तीन से चार हजार के मध्य लोगों को जल संचयन एवं उसके बुद्धिमत्ता पूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया है।

Related posts

Back to top